{"_id":"6af76a1a2919e9dead006036","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-161234-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मकान पर कर्ज बता 5.70 लाख की उगाही, शाखा प्रबंधक सहित पांच पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मकान पर कर्ज बता 5.70 लाख की उगाही, शाखा प्रबंधक सहित पांच पर प्राथमिकी
विज्ञापन
उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली के शुक्लागंज में प्लाॅट खरीदकर घर बनवाने वाले युवक ने हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर कर्ज का डर दिखाकर लाखों रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि कर्मचारियों ने घर पर पुराने मालिक का करीब 7.70 लाख रुपये का कर्ज बताया। नोड्यूज देने का वादा करके 5.70 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद 10 लाख रुपये और मांगे। न देने पर मकान नीलाम कराने की धमकी दी। न्यायालय के आदेश पर गंगाघाट कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
मोहल्ला सीताराम कॉलोनी निवासी सियाराम वर्मा ने 17 जुलाई 2020 को शंभू वर्मा से आवासीय प्लॉट खरीदा था। बैनामा से पहले जमीन के अभिलेखों की जांच कराई और कर मुक्त प्रमाणपत्र भी लिया था। प्लॉट पर घर बनवाने के बाद नगर पालिका में नाम दर्ज कराया और गृहकर भी जमा करते रहे। तीन साल पहले आधार हाउसिंग फाइनेंस कंपनी लिमिटेड की जरौली शाखा कानपुर के कर्मचारियों ने उन्हें फोन किया। बताया कि मकान पर पूर्व मालिक शंभू वर्मा का करीब 7,70,019 रुपये का कर्ज बकाया है। कर्ज जमा न करने पर मकान नीलाम करने की धमकी दी।
घबराकर सियाराम ने मकान को कर्ज से मुक्त कराने के लिए रकम देने का आग्रह किया। पीड़ित का आरोप है कि कर्मचारियों ने 70 हजार रुपये ऑनलाइन और पांच लाख रुपये नकद ले लिए। पीड़ित के अनुसार कर्मचारियों ने भुगतान के बाद नो ड्यूज प्रमाणपत्र जारी करने का भरोसा दिया था लेकिन नहीं दिया। पांच महीने पहले खुद को फाइनेंस कंपनी का शाखा प्रबंधक बताने वाला व्यक्ति उनके घर पहुंचा और नाम अमित श्रीवास्तव बताया। उसने 10 लाख रुपये और जमा करने के लिए कहा। रकम न देने पर घर नीलाम करने, कब्जा बेदखल करने की धमकी दी।
विज्ञापन
सियाराम वर्मा ने 17 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र दिया था लेकिन इस पर सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद सीजेएम न्यायालय में अर्जी दी। सीओ विनी सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। शाखा प्रबंधक अमित श्रीवास्तव, कर्मचारी अशोक कुमार, इल्तियाज, सुधीर कुमार और पूर्व प्लॉट मालिक शंभू वर्मा के खिलाफ जांच की जा रही है।