फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   To remove the buried treasure Other farm dug arrested

गड़ा धन निकालने के लिए दूसरे का खेत खोदा, दबोचे

Sun, 11 Jan 2015 08:13 PM IST
निघासन-खीरी
निघासन-खीरी Updated Sun, 11 Jan 2015 08:13 PM IST
विज्ञापन
To remove the buried treasure Other farm dug arrested
जमीन में गड़े पैसे पाने के लालच में दूसरे के खेत में पूजा कर खोदाई कर रहे पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उनके कब्जे से पुलिस ने अष्टधातु की एक प्लेट, कुछ पुराने सिक्के और सोने जैसी पीली धातु का तीन सौ ग्राम का एक बिस्कुट बरामद किया है। पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ  धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब पांच बजे एसओ निघासन आरके यादव को मुखबिर से यह सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के सिसैया गांव के पूर्व प्रधान बनारस लाल के गन्ने के खेत में कुछ लोग गड़ा धन निकालने के लालच में खुदाई कर रहे हैं। इस पर वह अपने साथ एसआई वीरसिंह और सिपाही कमलेश, सत्यप्रकाश और बनारस लाल को लेकर पहुंचे। यहां उनको चूरा टांडा निवासी बलराम और सूरज, पड़ुखिया का श्रवण वर्मा, गौरिया का शिवप्रसाद और बिरजापुरवा का रामगोपाल मिला। इन लोगों ने वहां धूप, अगरबत्ती, नारियल और फूल आदि चढ़ाकर एक जगह पूजा की थी। वे वहां पर खुदाई करके गड़ा धन निकालने की कोशिश कर रहे थे। इन लोगों का कहना था कि उनको पता चला था कि बनारस लाल के खेत में पुराना पैसा गड़ा है। उनके कब्जे से पुलिस ने पूजापाठ की सामग्री समेत अन्य सामान बरामद कर जेल भेजा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed