फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two injured in truck collision on Bijli Bamba Bypass; traffic jam ensues.

Meerut News: बिजली बंबा बाईपास पर ट्रकों की टक्कर में दो घायल, लगा जाम

Tue, 01 Sep 2026 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Two injured in truck collision on Bijli Bamba Bypass; traffic jam ensues.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में बिजली बंबा बाईपास स्थित सुपरटेक पाम ग्रीन के सामने मंगलवार सुबह नाशपाती और लोहे के एंगल से भरे दो ट्रक आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रकों के चालक केबिन में फंस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गईं। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया।


पुलिस के अनुसार, हरप्रीत सिंह निवासी गांव निज्जरपुरा, थाना झंडियाला गुरु, जिला अमृतसर, पंजाब से ट्रक में नाशपाती लेकर पटना जा रहा था। बिजली बंबा बाईपास पर चालक को नींद की झपकी आ गई। इसी दौरान उसका ट्रक सामने से आ रहे लोहे के एंगल से भरे दूसरे ट्रक से आमने-सामने टकरा गया।
विज्ञापन

दूसरे ट्रक का चालक रणविजय सिंह थाना सचेन्दी, कानपुर का निवासी भी घायल हो गया।
सूचना पर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। टक्कर के बाद दोनों चालक अपने-अपने ट्रकों के क्षतिग्रस्त केबिन में फंसे हुए थे। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों चालकों को बाहर निकाला और उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों क्षतिग्रस्त ट्रकों के सड़क पर खड़े होने से बिजली बंबा बाईपास पर भीषण जाम लग गया। कुछ ही देर में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वाहन चालकों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा। जाम की सूचना पर परतापुर और ब्रह्मपुरी पुलिस के साथ ट्रैफिक कर्मियों ने मोर्चा संभाला और यातायात को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

सीओ ब्रह्मपुरी राम प्रकाश ने बताया कि हादसे की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची थी दोनों ट्रकों के चालकों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है अभी कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed