फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three pick -laden animals Pakdin

पशुओं से लदी तीन पिकअप पकड़ीं

Sun, 11 Oct 2015 07:50 PM IST
भूपतिपुर
भूपतिपुर Updated Sun, 11 Oct 2015 07:50 PM IST
विज्ञापन
Three pick -laden animals Pakdin
मितौली थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने पशुओं से भरी तीन पिकअप रोककर पंक्चर कर दीं और पशु तस्करों की जमकर धुनाई लगाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पशु तस्करों को हिरासत में ले लिया तथा समझा कर किसी तरह ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन

गांव सरेली के पास शनिवार को पशुओं से भी तीन पिकअप जा रहीं थी। प्रत्येक पिकअप में आठ पशु लदे थे। यह देख ग्रामीण भड़क उठे और पीछा किया लेकिन पकड़ने में नाकाम रहे। सरेली के ग्रामीणों ने गरगटिया के ग्रामीणों और पुलिस को फोन से जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद गरकटिया के ग्रामीण सक्रिय हो गए। गरगटिया के ग्रामीणों ने पुल के पास लकड़ी डालकर तीनों पिकअप रोक लीं। तब तक सरेली के लोग भी इकट्ठा हो गए।  ग्रामीणों ने तस्करों की जमकर पिटाई की। दो पिकअप पंक्चर कर दीं। तब तक मितौली एसओ पुलिस बल के साथ पहुंच गए। काफी मेहनत कर पुलिस ने भीड़ पर काबू कर पाया। हालात को समझते हुए पुलिस ने किसी तरह समझाबुझा कर ग्रामीणों को शांत किया। एसओ मितौली पीके सिंह ने पशुओं को ग्रामीणों में बांट दिया। पुलिस ने पशु तस्करों को हिरासत में ले लिया है। पकड़े गए तस्करों ने अपना नाम हनीफ खान निवासी रायपुर घुंसी, रामभजन निवासी रायपुर, कमलेश मोर्या निवासी रायपुर घुंसी, हरिशंकर वर्मा निवासी पोखरा कटेसर, गंगाराम मौर्य निवासी पोखरा, दयाराम, रिहाई तथा ओमप्रकाश उर्फ कमलेश निवासी लहरपुर बताया है। कुछ लोग मौका पाकर फरार भी हो गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed