{"_id":"dd548f5219f3ad7fa05634dda0d0fc1b","slug":"three-killed-in-road-accidents-four-injured-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में छह की मौत, चार जख्मी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में छह की मौत, चार जख्मी
लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 31 Mar 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई।
ईसानगर। थाना क्षेत्र के जसवंत नगर में एक बाइक ट्रक में सामने से जा टकराई। हादसा इतना जोरदार था कि बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर जसवंत नगर बाजार के पास लखीमपुर की ओर से जा रही बाइक बहराइच की ओर से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। बाइक पर महिला समेत तीन लोग सवार थे। हादसे में बाइक सवार 35 वर्षीय दिनेश और 32 वर्षीय मेवालाल निवासी कनौजीडीह जिला सीतापुर की मौके पर मौत हो गई। जबकि मेवालाल की 30 वर्षीया पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। सभी लोग बाइक पर सवार होकर लखीमपुर से अपने गांव वापस जा रहे थे।
इधर, धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलरिया निवासी शिवभगवान, विपिन और उसका भाई दिनेश (25) मंगलवार को बैबहा नाले से बालू भरकर ट्रॉली पर सवार हो घुरघुट्टा गांव जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रॉली नाले से कुछ दूर ही चली थी कि बैबहा मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार तीनों मजदूर ट्रॉली के नीचे दब गए। इस बीच आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने जब ट्रॉली को पलटते देखा तो तत्काल मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से ट्रॉली के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया, लेकिन दिनेश की तब तक मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में जख्मी शिवभगवान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा। इस हादसे में मृतक के भाई विपिन को मामूली चोटें आई हैं।
फरधान। भदूरा में सोमवार की रात गन्ना भरी ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें दबकर ट्रैक्टर चला रहे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। क्रेन से गन्ना हटाने के बाद शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव पिपरागूम निवासी सुखबीर सिंह के 35 वर्षीय संजय सिंह उर्फ गुड्डू रात में गन्ना भरी ट्रॉली लेकर क्रेशर पर बेचने जा रहे थे। परिवारीजनों के मुताबिक भदूरा के पास सड़क किनारे ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और उसमें लदा गन्ना ट्रैक्टर के ऊपर गिर गया। इससे चालक संजय नीचे दब गया। सोमवार रात में हादसे की सूचना मिलने पर इलाकाई पुलिस और परिवारीजन मौके पर पहुंचे और क्रेन से गन्ना हटाया गया। इसके बाद ही संजय का शव बाहर निकाला जा सका। संजय की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
शारदानगर। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बंजरिया निवासी रामपाल, उनका 18 वर्षीय पुत्र नीरज और फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव लठिया निवासी नीरज का मामा अशोक मंगलवार को सुबह बाइक से ढखेरवा में रिश्तेदार के यहां आयोजित मुंडन समारोह से लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्क्षियों के मुताबिक कस्बे से सटे ओदारा सेंटर के पास लखीमपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आने से नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में पिता रामपाल और अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया। इनमें रामपाल को लखनऊ रेफर किया गया है। वहीं जिला अस्पताल में भर्ती अशोक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि सड़क किनारे ट्रॉली खड़ी कर सेंटर के ट्रक में गन्ना भरा जा रहा था। इसी वजह से यह हादसा हुआ।
ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी मैजिक, महिला की जान गई
लखीमपुर खीरी। सीतापुर रोड पर स्थित चिमनी गांव के पास लखीमपुर से ओयल जा रही एक मैजिक विपरीत दिशा में मुड़ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे घुस गई। हादसे में देर रात एक वृद्ध महिला की मौत हो गई तो मैजिक में सवार 12 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनमें चार लोगों को लखनऊ रेफर किया गया है। अन्य घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सवारियों से भरी मैजिक जिस समय चिमनी गांव के सामने पहुंची, तभी चालक ने सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को स्टार्ट कर मोड़ दिया। इससे मैजिक ट्रॉली में घुस गई। हादसे में ढुसरूपुर निवासी मानसिंह जायसवाल, हारून अली, संजीत, शेरपुर गांव के साहस शुक्ला, वीरू शुक्ला, जगदीश, सोनू अवस्थी के अलावा लल्ली समेत कई महिलाएं घायल हो गईं। घायलों में कई लोगों के पैर टूट गए, जबकि कई सिर और सीने में गंभीर चोट आई है। हादसे की सूचना मिलने पर एसपी अरविंद सेन, एएसपी अष्टभुजा सिंह, सीओ सिटी एमपी सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों में लल्ली और सोनू अवस्थी समेत चार लोगों को लखनऊ रेफर किया गया है।