फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Swindled 1.90 lakh by luring into a trap

Haridwar News: ऑनलाइन संपर्क करने के बाद झांसे में फंसाकर 1.90 लाख ठगे

Wed, 21 Oct 2026 05:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
Swindled 1.90 lakh by luring into a trap
- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला से साइबर जालसाजों ने ऑनलाइन संपर्क करने के बाद झांसे में फंसाकर धोखाधड़ी कर दी। करीब 1.90 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में साइबर क्राइम सेल से ट्रांसफर होकर आई शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस के अनुसार, हरिलोक निवासी महिला ने साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि 17 अक्तूबर को धोखाधड़ी हुई। इंटरनेट के जरिये एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया। परिचित बताने के बाद उन्हें अपने झांसे में ले लिया। जानकारी हासिल करने के बाद खाते में रकम ट्रांसफर करा ली।
विज्ञापन


बताया गया कि 1.90 लाख रुपये की रकम ठग ली गई। गलत पहचान का इस्तेमाल कर उन्हें विश्वास में लिया और धोखाधड़ी से रकम हासिल कर ली। इसके बाद साइबर थाना देहरादून से ई-जीरो एफआईआर ज्वालापुर कोतवाली भेजी गई। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed