फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three injured including two women overboard

बाइक पलटने से दो महिलाओं समेत तीन घायल

Sat, 01 Apr 2017 11:48 PM IST
लखीमपुर, ब्यूरो
लखीमपुर, ब्यूरो Updated Sat, 01 Apr 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

पलिया संपूर्णानगर रोड पर साइकिल सवार को बचाने में हुई दुर्घटना
बिना हेलमेट कर रहे थे ट्रिपल राइडिंग


पलियाकलां। पलिया-संपूर्णानगर रोड पर स्थित गुदरिया बाबा के पास साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक चालक और उस पर सवार दो महिलाएं घायल हो गईं, जबकि तीन वर्षीय बच्ची बाल-बाल बच गई। एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 

शनिवार की देर रात निघासन थाना क्षेत्र के ग्राम मुर्गहा निवासी शत्रोहन अपनी पत्नी अनीता व अवधराम की पत्नी रामगुनी के साथ अपने लड़के की शादी के कार्ड बांटने लालपुर ढाका जा रहा था। बाइक चालक के पास हेलमेट भी नहीं था। पलिया-संपूर्णानगर रोड पर गुदरिया बाबा के पास सामने से आ रहे साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में शत्रोहन, अनीता व रामगुनी घायल हो गईं, जबकि अनीता की तीन वर्षीय पोती बाल-बाल बच गई। घटना की सूचना यूपी 100 को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed