{"_id":"6b05e7b15084684d920c0a59","slug":"police-found-a-lost-diamond-ring-with-the-help-of-cctv-bilari-news-c-280-1-smbd1010-100949-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से ढूंढी खोई हीरे की अंगूठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से ढूंढी खोई हीरे की अंगूठी
विज्ञापन
भगतपुर। थाना भगतपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए करीब तीन घंटे में दो लाख रुपये कीमत की खोई हुई हीरे की अंगूठी बरामद कर उसके मालिक को सौंप दी। अंगूठी मिलने पर परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए आभार जताया।
शनिवार को मुरादाबाद के टीडीआई सिटी निवासी कारोबारी शिवम कत्याल अपने परिवार के साथ रामनगर, उत्तराखंड जा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 11 बजे वह थाना भगतपुर क्षेत्र के गांव दौलपुरी में कुछ जरूरी सामान खरीदने के लिए रुके थे। यहां उनकी पत्नी की करीब दो लाख रुपये कीमत की हीरे की अंगूठी कहीं गिर गई। काफी तलाश करने के बाद भी अंगूठी का पता नहीं चल सका।
मंगलवार को शिवम कत्याल ने थाना भगतपुर पहुंचकर पुलिस को अंगूठी खोने की सूचना दी। इस पर थाना अध्यक्ष सुमित राठी के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल तलाश शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में लगे करीब 25 से 30 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। लगातार प्रयास के बाद पुलिस को अंगूठी दाैलपुरी में जमीन पर पड़ी मिल गई। थाना अध्यक्ष सुमित राठी ने बताया कि पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद हीरे की अंगूठी शिवम कत्याल को सौंप दी। अंगूठी वापस मिलने पर उन्होंने और उनके परिजनों ने भगतपुर पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।