फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Thousands theft by Nkb

नकब लगाकर हजारों की चोरी

Wed, 14 Oct 2015 06:36 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 14 Oct 2015 06:36 PM IST
विज्ञापन
Thousands theft by Nkb
धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के गांव कफारा में पक्की दीवार में नकब लगाकर चोरों ने आठ हजार की नकदी समेत हजारों के जेवर और कीमती सामान पार कर दिया। घरवाले सुबह जागे, तो घर में बिखरा सामान देख चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित गृहस्वामी ने मामले की तहरीर पुलिस को दी हैै, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

कफारा गांव निवासी गंगाराम गिरी के घर की पक्की दीवार में मंगलवार की रात चोरों ने सेंध लगाई और घर में दाखिल हो गए। इसके बाद चोर कमरों में रखे बक्सों और अलमारियों को खंगालकर आठ हजार नकद, सोने के झाले, पचहड़, बटुला, फूल की थाली आदि कीमती बर्तन और एक बक्सा उठा ले गए। सुबह जागने पर सामान बिखरा देख गृहस्वामी के होश फाख्ता हो गए। चोरी हुए सामान का आकलन करने के बाद गंगाराम ने घटना की तहरीर कफारा चौकी पुलिस और कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन

--
पहले भी हो चुकी चोरी की घटनाएं
क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही हैै। 18 सितंबर को कफारा गांव निवासी विक्रम प्रसाद तिवारी के घर से चोरों ने 12 हजार की नकदी, 16 लीटर पेट्रोल, मोबाइल सेट आदि कीमती सामान पार कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और न ही खुलासा हुआ। इसी गांव के ललित के घर से 10 हजार की नकदी समेत 25 लीटर पेट्रोल, मोबाइल चोरी हो गया था। रविवार को कफारा-अभयपुर मार्ग पर दिनदहाड़े तीन लोगों से बाइक सवार दो बदमाशों ने नकदी, जेवर और मोबाइल लूट लिया था, जिसमें भी पुलिस अब तक खाली हाथ है। ग्रामीणों में पुलिस की शिथिल कार्यशैली के प्रति गहरी नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed