फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Thousands of homes, made of three materials

तीन घरों से उड़ाया हजारों का माल

Tue, 09 Feb 2016 10:23 PM IST
पलियाकलां।
पलियाकलां। Updated Tue, 09 Feb 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
Thousands of homes, made of three materials
शहर के मोहल्ला टेहरा में दून स्कूल के पीछे चोरों ने धावा बोलकर तीन घरों से नकदी और जेेवरात समेत हजारों रुपये का माल पार कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चोर टेहरा में सबसे पहले यहां के निवासी प्रीतम के घर घुसे और यहां से बक्से में रखे उसकी लड़की की शादी के लिए रखे बटुले, परात और 20 हजार रुपये की नकदी पार कर दी। इसके बाद उन्होंने राम किशन के घर धावा बोला और यहां से दो बटुले, पांच हजार की नकदी,  कुलशन पटटी, मंगलसूत्र, एक मोबाइल समेत हजारों रुपये का माल पार कर दिया। चोरों ने भूपराम के घर भी चोरी की। भूपराम परिवार समेत बाहर काम करने गए थे और घर में ताले पड़े थे जिसे चोरों ने तोड़ दिया।  गृहस्वामी के बाहर होने के कारण यहां से क्या चोरी हुआ इसका पता नहीं चल सका है। रात में ही लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। एसओ केपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताते हैं कि चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोरों ने घर के बाहर सड़क पर शराब भी पी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed