{"_id":"5702a6534f1c1b2a57c811db","slug":"third-day-of-the-murder-were-not-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी नहीं हो सकी हत्यारोपी की गिरफ्तारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीसरे दिन भी नहीं हो सकी हत्यारोपी की गिरफ्तारी
ब्यूरो /सिकंद्राबाद खीरी।
Updated Mon, 04 Apr 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
मैंगलोर में 21 मार्च को हुई थी आरटीआई कार्यकर्ता की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी का परिवार भी हुआ फरार
बैबहा का रामगोपाल हत्याकांड
थाना क्षेत्र नीमगांव में शनिवार को दीवार में दरवाजा रखने को लेकर हुए विवाद में हुई हत्या के मामले में तीसरे दिन भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। गांव में हत्यारोपी का विरोध बढ़ने और पुलिस की ताबड़तोड़ दबिशों के चलते आरोपी का परिवार भी फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी के पशुओं को ग्रामीण की सुपुर्दगी में देकर पशुओं के चारा पानी की व्यवस्था कराई है।
बताते चलें कि सिकंद्राबाद चौकी क्षेत्र के ग्राम बैबहा में शनिवार को सुबह दीवार में दरवाजा रखने को लेकर हुए विवाद में बिरादरी के चाचा ने भतीजे की भाला मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में आरोपी नंदलाल के विरुद्घ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी थी, लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। इस बीच गांव में हत्यारोपी के परिवार के प्रति बढ़ रहे विरोध को देखते हुए उसके परिवार के लोग भी गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। चौकी प्रभारी सूर्यमणि यादव ने गांव पहुंच कर हत्यारोपी के घर बंधे पशुओं की हालत देखकर उन्हें एक ग्रामीण की सुपुर्दगी में देकर चारा पानी की व्यवस्था करा दी है। इस मामले में पुलिस की लापरवाही की जांच सीओ मितौली कर रही हैं।