{"_id":"58a9a1f14f1c1b931ad862b7","slug":"thieves-walked-away-with-a-million-family-members-sleeping-bags","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरवाले सोते रहे चोर बटोर ले गए एक लाख का सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरवाले सोते रहे चोर बटोर ले गए एक लाख का सामान
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी।
Updated Sun, 19 Feb 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
चोर
- फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला सरैंया में हुई वारदात, दहशत
कस्बे के मोहल्ला सरैंया में परिवार के लोग घर में सोते रहे और पीछे की दीवार कूदकर घर में घुसे चोर नगदी समेत करीब एक लाख के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
मोहल्ला सरैयां निवासी सरताज अली ने बताया कि शनिवार की रात वह और उसकी बहू घर में सो रहे थे। रात में पीछे की दीवार फांदकर चोर घर में घुस आए। चोरों ने बक्से में रखा सोने का पैंडल, एक जोड़ी झुमकी, सोने की तीन अंगूठी, नाक के पांच फूल, कपड़े बर्तन के अलावा 21500 रुपये चुरा ले गए। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब वह लोग सुबह सोकर जागे और उठकर देखा तो बाहर उसका बक्सा टूटा पड़ा था। सरताज अली का कहना है कि उसकी बेटी का भी जेवर उसके पास रखा था। आरोप है कि पड़ोस में जुआ सट्टा का कारोबार खासा फल फूल रहा है। कई बार उसने पुलिस को शिकायत की, लेकिन पुलिस ने नजर अंदाज कर दिया। जब उसने तहरीर दी तो जांच का बहाना कर उसे टरका दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।