फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Then in prison before The combination of prisoners

कारागार में फिर सामने आई कैदियों की गुटबंदी

Mon, 02 Feb 2015 06:29 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 02 Feb 2015 06:29 PM IST
विज्ञापन
Then in prison before The combination of prisoners
डालू गुप्ता, बग्गा सिंह, अजय उर्फ दद्दू तिवारी और रविंद्र लोध जैसे शातिर अपराधियों के फरार होने की घटनाओं के बाद एक बार फिर कारागार में कैदियों की गुटबंदी सामने आई है। करीब एक सप्ताह से अधिक समय से कारागार की तीन बैरकों 10, 11 और 12 में रखे गए हत्या, लूट, डकैती जैसे संगीन अपराधों के नामजद कैदी एक जगह इकट्ठा हो रहे थे। अब अधिकारियों ने ऐसे 35 कैदियों को चिह्नित करने का दावा किया है। अधिकारियों का कहना है कि इन कैदियों की छंटनी कर उन्हें अलग-अलग बैरकों में रखा जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2013 और 14 में चार शातिर कैदी फरार हो गए थे। इनमें इनामी अपराधी डालू गुप्ता हाल में ही निघासन क्षेत्र में मारा गया, लेकिन बग्गा सिंह समेत तीन कैदी अभी भी फरार चल रहे हैं। पुलिस कई बार यह कह चुकी है कि कारागार में बनाई गई योजना के तहत ही कैदियों की फरारी संभव होती है। 30 जुलाई 2014 को कारागार के मेनगेट से तमंचा लहराते हुए कैदी अजय तिवारी और रविंद्र लोध के फरार होने से यह बात पुष्ट भी हो चुकी है। ऐसे में कारागार के भीतर कैदियों के एक जगह इकट्ठा होकर गुटबंदी करने की जानकारी होने पर अधिकारियों के होश उड़ गए। जेल अधिकारियों के मुताबिक चिह्नित किए गए तमाम कैदी संगीन धाराओं के एक ही मुकदमें में नामजद हैं। तमाम ऐसे हैं जो एक ही गांव या पड़ोसी गांव के रहने वाले हैं। कई को सजा भी हुई और कई कैदियों के मुकदमें विचाराधीन हैं। अधिकारियों का कहना है कि चिह्नित किए गए सभी बंदियों को अलग-अलग बैरकों में रखा जा रहा है और उन पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

उध्ार कारागार अध्ाीक्ष्ाक एचअार दोहरे ने बताया कि कारागार में कई बंदी ऐसे हैं जो एक ही केस में पाबंद हैं। उनके गांव या क्षेत्र के परिचित बंदी भी हैं। वह सभी एक जगह इकट्ठा होकर आपस में बात करते मिले। कोई गंभीर बात नहीं है। सभी को अलग-अलग बैरकों में कर दिया गया है और उन पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed