फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   full with govansh 2 trucks caught

Sirsa News: भारतमाला रोड पर पशुओं से भरे दो ट्रक पकड़े

Mon, 14 Sep 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 14 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
full with govansh 2 trucks caught
पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

22 गायें और दो बछड़े बरामद, कुछ गाय बयात होने का दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। भारतमाला रोड पर बजरंग दल हिंदुस्तान हरियाणा प्रदेश की टीम ने पुलिस की मदद से रविवार रात को पशुओं से भरे दो ट्रकों को रुकवाकर कार्रवाई की। टीम ने आरोप लगाया कि दोनों वाहनों में पशुओं को निर्धारित एवं सुरक्षित तरीके से परिवहन नहीं किया जा रहा था जिससे पशु क्रूरता की स्थिति उत्पन्न हो रही थी।
सूचना मिलने के बाद चौटाला चौकी प्रभारी एसआई सतपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों ट्रकों तथा उनमें लदे पशुओं की जांच की। रविवार रात को बजरंग दल हिंदुस्तान हरियाणा प्रदेश की सह सचिव मीणा देवी और संगठन मंत्री धर्मवीर व दल के सदस्यों को जानकारी मिली कि कुछ लोग दो ट्रकों में पशुओं को ठूंस-ठूंस कर भरकर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने उनका पीछा किया और इसकी सूचना पुलिस को भी दी। रास्ते में गांव अबूबशहर के नजदीक भारतमाला रोड पर उन्हें रोका गया तो देखा और जांच की तो दोनों ट्रकों में कुल 22 गाय और दो बछड़े पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजरंग दल की टीम के अनुसार इनमें कुछ बयात वाली गायें भी थीं। टीम ने पशुओं को करीब 600 से 700 किलोमीटर दूर ले जाने तथा इस दौरान उनके परिवहन के तरीके को लेकर भी सवाल उठाए। टीम का कहना था कि इतने लंबे सफर में पशुओं की सुरक्षा और उनके लिए आवश्यक सुविधाओं का ध्यान रखा जाना जरूरी है।
मामले की सूचना मिलने पर चौटाला चौकी प्रभारी एसआई सतपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों ट्रकों को अपने कब्जे में लेकर उनमें मौजूद पशुओं की जांच की।
जांच के बाद पुलिस ने पशुओं के परिवहन से संबंधित नियमों के उल्लंघन और पशु क्रूरता के आरोप में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच एवं आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए।


बयात वाली गाय को अबूबशहर की डेयरी में रखा पशुओं के बीच
चौटाला चौकी प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया है। ट्रकों में बरामद गायों को फिलहाल गांव अबूबशहर की एक डेयरी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि पशुओं में एक गाय बयात होने के कारण एहतियात के तौर पर बेहतर देखभाल के लिए उन्हें डेयरी में रखने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed