{"_id":"6aa834bd818e4bba810a5ae3","slug":"2-arrested-in-theft-in-shop-sirsa-news-c-128-1-sir1004-164979-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: दुकान में चोरी की वारदात सुलझी, दो काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: दुकान में चोरी की वारदात सुलझी, दो काबू
Mon, 14 Sep 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। ऐलनाबाद थाना पुलिस ने दुकान में हुई चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी कर्ण सिंह और लखवीर सिंह वार्ड नंबर 6 ऐलनाबाद के रहने वाले हैं। ऐलनाबाद थाना प्रभारी प्रकट सिंह ने यह जानकारी दी।
पुष्पा देवी ने पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि 22 जुलाई की रात अपनी दुकान बंद करके घर गई थीं। अगले दिन सुबह दुकान के ताले टूटे मिले। दुकान से करीब 5 हजार रुपये की नकदी और हजारों रुपये का अन्य सामान गायब था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान सोमवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।