{"_id":"6aa8334dac4ebf309f0acc0a","slug":"ambedkar-statue-damaged-in-lalhat-village-outrage-etah-news-c-163-1-eta1014-156658-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ललहट गांव में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ललहट गांव में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, आक्रोश
Mon, 14 Sep 2026 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
जैथरा थाना क्षेत्र के गांव ललहट में क्षतिग्रस्त बाबा साहब की प्रतिमा देखती पुलिस व जानकारी देते
जैथरा। गांव ललहट में सड़क किनारे लगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को सोमवार रात अज्ञात अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने प्रतिमा के आसपास उसके खंडित हिस्से पड़े देखे तो इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी। कुछ ही देर में गांव और आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर एकत्र हो गए। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त रहा और काफी देर तक गांव में तनावपूर्ण शांति का माहौल बना रहा।
ग्रामीणों ने बताया कि रविवार शाम तक प्रतिमा पूरी तरह ठीक थी। सोमवार सुबह खेतों की ओर जा रहे लोगों की नजर प्रतिमा पर पड़ी तो वह क्षतिग्रस्त मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुनील कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। ग्रामीणों का कहना था कि प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया जाना बाबा साहब का अपमान है। उन्होंने पुलिस से प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान मेरठ में तैनात गांव के एक पुलिस उपनिरीक्षक जो अवकाश पर आए हैं, ने पुलिस के साथ ग्रामीणों से बातचीत कर माहौल शांत कराया। वहीं, पुलिस क्षतिग्रस्त प्रतिमा को ठीक कराया। हालांकि कुछ ग्रामीण इस बात पर अड़े रहे कि पहले प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाए। पुलिस ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि मामले की जांच कर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। मामले की जांच कराई जा रही है। प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को तैनात किया गया है।