फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Theft of three places in the district millions

जिले में तीन जगहों पर लाखों की चोरी

Thu, 29 Jan 2015 06:37 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 29 Jan 2015 06:37 PM IST
विज्ञापन
Theft of three places in the district millions
जिले में चोरों ने गोला, पलिया और ओयल में दुकान और घर का ताला तोड़कर करीब 10 लाख का मोबिल ऑयल, 60 हजार की नगदी समेत करीब 10 लाख का जेवर, कपड़ा आदि सामान उड़ा दिया। पुलिस ने दो घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोला ट्रैक्टर्स का ताला तोड़कर लाखों का मोबिल ऑयल चोरी
गोला गोकर्णनाथ।
पलिया से बसपा विधायक रोमी साहनी के भाई राजेश साहनी की लखीमपुर रोड स्थित गोला ट्रैक्टर्स दुकान के शटर का ताला तोड़कर लाखों का मोबिल ऑयल चोरी कर लिया गया। दुकान मालिक की ओर से अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

गोला ट्रैक्टर्स के मालिक पंजाबी कॉलोनी निवासी राजेश साहनी ने बताया कि बुधवार को मोबिल ऑयल की दुकान के पड़ोस में बाइक शोरूम में फर्नीचर का काम हो रहा था। शाम लगभग सात बजे वह लोग दुकान बंद कर घर चले गए थे। दुकान के कर्मचारी मुकेश और चंदर गुरुवार की सुबह जब दुकान खोलने आए तो शटर से ताला गायब देखकर दंग रह गए। शटर खोलकर जब वे लोग अंदर गए तो मोबिल ऑयल गायब देखकर घटना की सूचना मालिक राजेश साहनी को दी। इसके बाद दुकान के बाहर तमाम व्यापारियों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर सीओ मधुवन कुमार सिंह, कोतवाल एके उपाध्याय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। नेपाल के जिला कंचनपुर निवासी चौकीदार जगत सिंह ने बताया कि रात करीब 10 बजे दुकान की चौकीदारी करने आया था, तब दुकान के शटर में ताला नहीं पड़े थे। उसने शटर उठाने का प्रयास किया जब वह नहीं उठा तो उसने समझा कि अंदर से ताला पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक समेत 10 लाख का माल उड़ाया
पलियाकलां।
शहर के मोहल्ला सुभाष नगर में एक बार फिर चोरों ने पुलिस की गश्त को धता बताकर एक घर में घुसकर बाइक समेत 10 लाख रुपये से ज्यादा माल पार कर दिया। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से शहर के लोग बेहद डरे हुए हैं। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।
सुभाषनगर निवासी बृजेश वाजपेयी राजे की मां का कुछ दिन पूर्व देहांत हो गया था, इसी सिलसिले में वह परिवार समेत कानपुर गए थे। गुरुवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब वह घर पहुंचे तो दरवाजे खुला देखकर उनके होश उड़ गए। बृजेश ने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी और अंदर पहुंचे तो देखा कि बाहर के दरवाजों के ताले टूटे हुए हैं और भीतर के दरवाजों को खोलने के लिए उनमें तोड़फोड़ की गई है। सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियों के लॉक टूटे थे और दरवाजे खुले थे। चोरों ने घर से बाइक, 60 हजार रुपये की नगदी, सोने के तीन हार, जंजीर, दो मंगलसूत्र, सात अंगूठियां, तीन जोड़ी झुमकी, एक डीवीडी प्लेयर, कपड़े, साड़ियां आदि करीब दस लाख से अधिक का माल उड़ा दिया था। पुलिस ने मौका-मुआयना करने के बाद चोराें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के खिलाफ सड़क पर उतरे व्यापारी
पलियाकलां।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को रोकने में नाकाम पुलिस के खिलाफ व्यापारी संगठन लामबंद हो गए और सीओ से मुलाकात कर जल्द रोकथाम न होने पर आंदोलन का अल्टीमेटम दिया। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा, महामंत्री चांद कुमार जैन, अमर गुप्ता, विजय गुप्ता, मुकेश गुप्ता, गौरव बसंल, उदयवीर सिंह, जफर अहमद टीटू, अखिलेश जायसवाल, पलिया नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष शाह मुन्ना, महामंत्री अमित महाजन आदि तमाम पदाधिकारी सीओ कार्यालय पहुंचे और सीओ रामआसरे सिंह से मुलाकात की। यहां थाना प्रभारी केपी सिंह भी मौजूद थे। व्यापारियों ने कहा कि पुलिस ने सहयोग मांगा था कि रात दस बजे के बाद दुकानें नहीं खुलेंगी। इस आदेश का व्यापारी पालन कर रहे हैं, इसके बाद भी चोरियों पर रोक नहीं लग पाई है। व्यापारी राजेश और राज ऑटोमोबाइल में हुई चोरियों का खुलासा भी नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि अगर चोरियों की रोकथाम नहीं हुई तो मजबूरन व्यापारियों को आंदोलन के लिए सड़क पर उतरना पड़ेगा।

घर मे घुसकर जेवर-नगदी उड़ाई
ओयल।
चौकी क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदाबाद निवासी बृजेश के घर बुधवार देर रात चोर खिड़की के रास्ते अंदर दाखिल हो गए। बृजेश ने बताया कि वह और उसके पिता मेवालाल मुख्य दरवाजे से सटे कमरे में सो रहे थे, तभी रात करीब दो बजे दो युवक खिड़की के रास्ते  अंदर दाखिल हुए और कमरे में रखे बक्से से चांदी-सोने के जेवरात और पांच सौ रुपये चोरी कर लिए। आहट पाकर जगने पर पिता-पुत्र ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों भाग निकले। पुलिस को तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed