फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Theft of millions of home at Advocates

धौरहरा में अधिवक्ता के घर से लाखों की चोरी

Sat, 14 Feb 2015 07:38 PM IST
धौरहरा
धौरहरा Updated Sat, 14 Feb 2015 07:38 PM IST
विज्ञापन
धौरहरा कस्बे के पठान वार्ड कबड़ियन टोला में चोर अधिवक्ता के बंद पड़े घर की खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल हो गए और 35 हजार की नगदी, जेवर समेत लाखों का सामान चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई है। सूचना पर पुलिस ने मौका-मुआयना कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पठान वार्ड निवासी अधिवक्ता प्रशांत श्रीवास्तव अपनी बहन की शादी में लखीमपुर गए थे। घर में परिवार के किसी सदस्य के न होने के कारण ताला लगा था। रात में चोरों ने बंद पड़े मकान की खिड़की तोड़ दी और अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी से 35 हजार रुपये की नगदी, सोने की दो जोड़ी झुमकी, टॉप्स, जेवरी, पीतल के बर्तन और कपड़े समेत करीब एक लाख का सामान पार कर दिया। अधिवक्ता प्रशांत श्रीवास्तव की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed