{"_id":"a1eca7dcac67b461e226b7617957081c","slug":"theft-of-millions-of-farmers-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के घर में लाखों की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान के घर में लाखों की चोरी
धौरहरा/ईसानगर
Updated Fri, 12 Jun 2015 07:56 PM IST
विज्ञापन
ईसानगर थाना क्षेत्र के मुड़िया गांव के एक किसान के घर की खिड़की उखाड़कर अंदर दाखिल हुए बदमाशों ने कमरे में रखे तीन लाख से अधिक के जेवर, बर्तन समेट लिए और भागते समय कई राउंड फायरिंग की। पुलिस ने इस घटना में एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मुड़िया गांव के किसान मुन्ना लाल मिश्रा के घर की गुरुवार की रात बदमाशों ने खिड़की उखाड़ ली और अंदर घुस गए। इस दौरान बदमाशों ने तीन लाख का सामान समेट लिया। इस बीच आहट पाकर छत पर सो रहे गृहस्वामी ने शोर मचाया तो बदमाश फायर करते हुए फ रार हो गए। पीड़ित किसान ने थाना ईसानगर में तहरीर दी है। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।