{"_id":"6aadb25a69ae49f7ba099054","slug":"prd-jawan-beaten-up-for-stopping-autorickshaws-from-picking-up-passengers-in-the-middle-of-the-road-bareilly-news-c-4-bly1015-969687-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बीच सड़क ऑटो में सवारियां बैठाने से रोकने पर पीआरडी जवान को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बीच सड़क ऑटो में सवारियां बैठाने से रोकने पर पीआरडी जवान को पीटा
Sat, 19 Sep 2026 03:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 19 Sep 2026 03:21 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बीच सड़क पर ऑटो रोककर सवारियां बैठाने से रोकने पर ऑटो चालक ने पीआरडी जवान को पीट दिया। अपने दो अन्य साथियों को भी बुला लिया और जवान को जमीन पर गिराकर उसकी वर्दी फाड़ दी। पीआरडी जवान ओमकार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने ऑटो नंबर के आधार पर चालक और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव नौसना निवासी पीआरडी जवान ओमकार ने कोतवाली पुलिस को बताया कि इन दिनों उनकी तैनाती पुलिस लाइन स्थित ट्रैफिक कार्यालय में है। बृहस्पतिवार दोपहर वह कचहरी तिराहे के पास ट्रैफिक ड्यूटी कर रहे थे। दोपहर 12 बजे ऑटो नंबर यूपी 25-जीटी-6455 का चालक बीच सड़क पर ऑटो रोककर सवारियों को बैठाने और उतारने लगा। इससे जाम की स्थिति बनने लगी।
उन्होंने चालक से ऑटो हटाने और यातायात बाधित न करने को कहा। इस पर चालक ऑटो से उतरकर गालियां देने लगे। विरोध करने पर उसने ओमकार को पीट दिया। अपने दो अन्य साथियों को बुलाकर उनकी वर्दी भी फाड़ दी।
विज्ञापन
लोगों ने उनको बचाया। चालक और उसके साथी धमकी देते हुए चले गए। सीओ द्वितीय नितिन कुमार ने बताया कि पीआरडी जवान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ऑटो चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।