फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attack by entering the government residence of DSTE of Izzatnagar division

Bareilly News: इज्जतनगर मंडल के डीएसटीई के सरकारी आवास में घुसकर हमला

Sat, 19 Sep 2026 03:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 19 Sep 2026 03:23 AM IST
विज्ञापन
Attack by entering the government residence of DSTE of Izzatnagar division
बरेली। इज्जतनगर मंडल के डिवीजनल सिग्नल एंड टेलीकॉम इंजीनियर (डीएसटीई) धनंजय सिंह के सरकारी आवास में घुसकर उनके ससुरालियों ने हमला कर दिया। आवास में तोड़फोड़ की। आरोप है कि डीएसटीई को कई घंटे बंधक बनाए रखा। पूरी घटना सीसी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। डीएसटीई ने अपनी पत्नी, सास-ससुर समेत पांच नामजद और 16 अज्ञात के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। डीएसटीई धनंजय सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 21 फरवरी 2026 को अलीगढ़ निवासी डॉ. अवि सिंह के साथ हुई थी। उनके लिए इज्जतनगर में रेलवे का बंगला नंबर ए-1 आवंटित है। पत्नी 30 जुलाई 2026 को अपने पिता मोहित सिंह के साथ चली गई। उनकी पत्नी अब फरीदपुर में रहती है।
विज्ञापन

चार सितंबर को वह सुबह ऑफिस जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी पत्नी, ससुर, सास किरन सिंह, पत्नी की बुआ नम्रता चौधरी, फूफा राहुल मलिक 15-16 अन्य लोगों के साथ चार-पांच गाड़ियों के काफिले से उनके सरकारी आवास आए। अंदर घुसते ही तोड़फोड़ करते हुए जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन

धनंजय सिंह का आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें कार्यालय जाने से रोका और बंधक बना लिया। मोहित सिंह ने उन्हें और उनके माता-पिता को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवि सिंह ने खुद को शारीरिक क्षति पहुंचाकर उन्हें जेल भेजने की धमकी दी। एएसपी शिवम आशुतोष ने बताया मामले में रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed