{"_id":"6aadb0463ac517cef8032eb4","slug":"two-arrested-including-meat-smuggler-and-egg-along-with-opium-bareilly-news-c-346-1-ba11019-161464-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अफीम के साथ मांस तस्कर अंडा समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अफीम के साथ मांस तस्कर अंडा समेत दो गिरफ्तार
Sat, 19 Sep 2026 03:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 19 Sep 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
भोजीपुरा। बूढ़ा सैदपुर अंडरपास के निकट से 377 ग्राम अफीम के साथ दो मांस तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें कुख्यात तस्कर जाहिद उर्फ अंडा और अनवार शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। वहां से जेल भेजा गया है।
सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम बृहस्पतिवार को बड़े बाइपास पर गश्त पर थी। रात करीब नौ बजे टीम भूड़ा सैदपुर चुन्नीलाल जाने वाले अंडरपास की ओर पहुंची। वहां दो व्यक्ति सर्विस रोड पर खड़े थे। उनको आवाज देने पर वे लोग दौड़ने लगे। मामले संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने दोनों का पीछा किया। घेराबंदी कर उनको पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर आरोपियों से 377 ग्राम अफीम बरामद हुई। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों में नवाबगंज के गांव टाह का मूल निवासी जाहिद उर्फ अंडा और भोजीपुरा के धौंराटांडा के वार्ड पांच निवासी अनवार अहमद शामिल है। अड्डा फिलहाल में भोजीपुरा के अंधी गौंटिया में रह रहा है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया है।
गैंगस्टर समेत कई मामलों में है नामजद
सीओ हाईवे देवेश सिंह के मुताबिक, जाहिद उर्फ अड्डा के खिलाफ कई रिपोर्ट दर्ज हैं। भुता थाना में पशु क्रूरता, गोवध निवारण अधिनियम और गैंगस्टर, नवाबगंज में पशु क्रूरता और जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज हैं। वहीं, भोजीपुरा में पशु क्रूरता, गोवध निवारण अधिनियम, शस्त्र अधिनियम, एनडीपीएस समेत आठ रिपोर्ट दर्ज हैं।
विज्ञापन
6.320 किलो अफीम के साथ युवक गिरफ्तार
भमोरा। थाना भमोरा पुलिस और एएनटीएफ बरेली की संयुक्त टीम ने 6.320 किलो अफीम के साथ विशाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार को भमोरा पुलिस एएनटीएफ बरेली की टीम के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान वहां आए संदिग्ध की तलाशी ली गई। उसके पास से 6.320 किलो अफीम मिली। पूछताछ में उसने बताया कि वह बिशारतगंज के सिसौना का निवासी विशाल है। वह साथी हरनाम के साथ झारखंड निवासी व्यक्ति से सस्ते दामों पर अफीम खरीदकर लाता है। फिर महंगे दाम पर बेचता है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया है।