फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wife held his legs, lover strangled him with a plastic rope

Bareilly News: पत्नी ने पैर पकड़े, प्रेमी ने प्लास्टिक की रस्सी से घोंट दिया गला

Sat, 19 Sep 2026 03:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 19 Sep 2026 03:17 AM IST
विज्ञापन
Wife held his legs, lover strangled him with a plastic rope
भुता (बरेली)। भुता थाना क्षेत्र के गांव फैजनगर में नरगिस नाम की महिला ने अपने प्रेमी रियाज उर्फ राजा के साथ मिलकर पति पप्पू की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव बोरे में बंद कर मिर्जापुर भट्ठे के पास झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने सातवें दिन सड़ा-गला शव बरामद किया है। आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार की है। सोते वक्त नरगिस ने पप्पू के पैर पकड़े और रियाज ने प्लास्टिक की रस्सी से उसका गला घोंट दिया। मृतक के भाई बुंदन ने नरगिस और रियाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन




सीओ संदीप सिंह ने बताया कि मूल रूप से भमोरा थाने के गांव बल्लिया निवासी पप्पू अपनी पत्नी नरगिस और तीन बेटे व तीन बेटियों के साथ फैजनगर में आकर बस गया था। पूछताछ में सामने आया कि रियाज का पप्पू के घर आना-जाना था। तीन-चार साल पहले रियाज और पप्पू की पत्नी नरगिस के बीच प्रेम संबंध हो गए।
विज्ञापन

10 सितंबर को पप्पू ने नरगिस और राजा को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इस दौरान रियाज तो वहां से भाग गया, लेकिन पप्पू ने नरगिस की पिटाई कर दी। इसके बाद नरगिस ने रियाज के साथ मिलकर पप्पू को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 11 सितंबर की रात नरगिस ने रियाज को बुलाया। पप्पू सो रहा था। नरगिस ने पप्पू के पैर पकड़ लिए और रियाज ने प्लास्टिक की रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शव बोरे में बंद कर मिर्जापुर भट्ठे के पास ले गया और झाड़ियों में फेंक दिया। 15 सितंबर को नरगिस और रियाज ने थाने पहुंच कर गुमशुदगी दर्ज कराई, लेकिन इसके बाद नरगिस और रियाज के बीच विवाद होने पर जब नरगिस ने रियाज के खिलाफ हत्या की तहरीर दी तो पुलिस को शक हुआ।

सख्ती से पूछताछ पर दोनों ने सच उगल दिया। आरोपियों की निशानदेही पर शुक्रवार को सातवें दिन शव बरामद कर लिया गया। फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया वहां से उनको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed