फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Theft of millions from the teacher's home

शिक्षक के घर से लाखों की चोरी 

Sun, 04 Dec 2016 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ईसानगर।
अमर उजाला ब्यूरो ईसानगर। Updated Sun, 04 Dec 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
Theft of millions from the teacher's home
डकैती - फोटो : अमर उजाला
तहरीर के बाद भी पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट
विज्ञापन

गांव बीरसिंहपुर निवासी शिक्षक उमेशचंद्र श्रीवास्तव के घर में घुसे चोर 28 हजार रुपये की नकदी-जेवर समेत लाखों का सामान चोरी कर ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। 

गांव बीरसिंहपुर निवासी शिक्षक उमेश चंद्र श्रीवास्तव अपने भाई दुर्गेश के साथ लखीमपुर गए थे। घर पर उनके बुजुर्ग पिता प्रयाग सहाय और उनकी पत्नी थीं। सभी लोग सो रहे थे। चोर घर के पीछे दीवार के सहारे छत पर चढ़ गए और साड़ियों के रास्ते घर के अंदर घुस गए। चोरों ने बुजुर्ग और उनकी पत्नी जिन कमरों में सो रहीं थीं, उनको बाहर से बंद कर दिया। दो कमरों का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और कमरे के अंदर रखी अलमारी का लॉक तोड़कर 28 हजार रुपये, सोने के दो झाले, आठ अंगूठी,  नाक के फूल, तीन जोड़ी टॉप्स, मांगबेंदी, चांदी की चेन, एक जोड़ी पायल, छह जोड़ी बिछिया, एलसीडी समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। रविवार सुबह जब बुजुर्ग सोकर उठे तो दरवाजा बाहर से बंद था। काफी हिलाने के बाद जब दरवाजा खुला तो देखा कि चोरों ने तार के सहारे दरवाजा बंद किया था। आशंका होने पर जब वह कमरों में गए तो बिखरा सामान देख उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना पर उमेश और दुर्गेश भी गांव पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed