{"_id":"2463e801bfc261eb8022a0c22ff1ead6","slug":"theft-hindi-news-77","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा दर्जन घरों से हजारों की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आधा दर्जन घरों से हजारों की चोरी
निघासन
Updated Wed, 16 Sep 2015 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के अलग-अलग दो गांवों में होमगार्ड पीसी समेत चोरों ने आधा दर्जन घरों से हजारों का सामान चोरी कर लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। गांव बस्तीपुरवा निवासी रामकिशुन होमगार्ड विभाग में पीसी के पद पर तैनात है। मंगलवार रात घर के सभी सदस्य सो रहे थे। रात करीब एक बजे चोरों ने एक मोबाइल और दो हजार रुपया चुरा ले गए। उसके बाद इसी गांव के ध्रुव के घर में रखी चांदी की पायल, रामगोपाल के घर से एक मोबाइल चोर ले गए। उसके बाद पड़ोसी गांव देवीदीन पुरवा निवासी मनोज के घर से एक मोबाइल, बैट्रा आदि सामान उठा ले गए। मनोज के घर का सारा सामान घर के बाहर बिखरा पड़ा मिला।
बदमाश को पकड़कर पुलिस को सौंपा ः निघासन। क्षेत्र में मंगलवार रात ग्रामीणों ने आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों की घेराबंदी करते हुए एक बदमाश को रंगे हाथ अवैध असलहा समेत दबोच लिया। ग्रामीणों ने पकड़े गए बदमाश की जमकर धुनाई कर लूट के सामन सहित पुलिस को सौंपा हैं।
पुलिस चौकी पढ़ुआ के गांव बेचेपुरवा निवासी राहुल कुमार मंगलवार की रात अपने दो साथियों के साथ किसी काम से बिछुली गया था। वापस आते समय बदमाशों ने उनकी मोटर साइकिल रोक ली और पिटाई कर दी। इस दौरान किसी तरह मोटर साइकिल सवार तीनों ग्रामीण मौके से भाग आए और गांव आकर घटना की जानकारी देते हुए लुटेरों की घेराबंदी कर मुचेटा संभाल लिया। बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने एक लुटेरे को अवैध तमंचा व कुछ सामान सहित दबोच लिया। शेष पांच बदमाश भागने में सफल रहे। ग्रामीणों ने पकड़े गए लुटेरे की पिटाई करने के बाद पढ़ुआ पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए लुटेरे ने अपना नाम मेंहदी पुत्र छोटकन्न निवासी कंडौहा बताया। उसने यह भी बताया कि ढखेरवा नानकार निवासी राजकुमार, छोटे लाल आदि के घर से नकदी सहित हजारों की गृहस्थी अपने साथियों संग मिलकर चोरी की थी। उसके बाद वह बाइक सवारों को अपना निशाना बनाना चाहते थे। चौकी इंचार्ज जेपी यादव ने बताया कि पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की जा रही है। उसकी निशानदेही पर अन्य बदमाशों को पकड़ा जाएगा।