{"_id":"502975a7f980f07d1399aab0c31ea8cb","slug":"the-young-man-s-body-was-found-hanging-in-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में युवक का शव लटकता मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान में युवक का शव लटकता मिला
लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 28 Jun 2015 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला हाथीपुर में होमगार्ड दफ्तर के पास स्थित रवि शुक्ला के मकान में एक युवक का शव फांसी के सहारे लटकता हुआ मिला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। मृतक युवक के घरवालों ने हत्या का आरोप लगाया है।
फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव हजुरपुरवा निवासी मथुरा प्रसाद अवस्थी एडवोकेट का पुत्र 22 वर्षीय सौरभ अवस्थी बुधवार को लखीमपुर आया था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। रविवार को एक फोन कॉल से मिली जानकारी के बाद मथुरा प्रसाद अवस्थी परिवार वालों के साथ रवि शुक्ला के मकान पर पहुंचे, जहां पुलिस मौजूद थी। कमरे में उसके पुत्र सौरभ की लाश लटक रही थी, जिसके दोनों पैर जमीन पर टिके हुए थे। मृतक के चाचा मनोज अवस्थी ने बताया कि रवि शुक्ला से फोन कर जानकारी मांगी गई, लेकिन उसने हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर बात नहीं कराई। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।