फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The young man died in mysterious circumstances in Delhi Metro Kheri

दिल्ली मेट्रो में खीरी के युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 12 Apr 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 12 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
The young man died in mysterious circumstances in Delhi Metro Kheri
मृत शरीर - फोटो : demo pic
बीटेक के बाद कर रहा था पीसीएस की तैयारी
विज्ञापन

रविवार को मेट्रो सेे जा रहा था दोस्त से मिलने
मंगलवार को हुआ अंतिम संस्कार, सदमें में परिवार

जिला पंचायत कार्यालय के सहायक राजस्व निरीक्षक के पुत्र 26 वर्षीय अखिल कुमार सिंह की दिल्ली मेट्रो में सफर के दौरान संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार की दोपहर वह दिल्ली मेट्रो से किसी काम से जा रहा था। रास्ते में अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार की शाम शव दिल्ली से लाया गया, जिसके बाद मंगलवार को परिवार वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। अचानक जवान बेटे की संदिग्ध हालात में हुई मौत से परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं।
डीसी रोड स्थित जिला पंचायत कॉलोनी निवासी राजेंद्र सिंह राणा जिला पंचायत कार्यालय में सहायक राजस्व निरीक्षक हैं। उनका बड़ा बेटा 26 वर्षीय अखिल कुमार सिंह जालंधर से बीटेक करने के बाद मोहल्ला काशीनगर निवासी अपने दोस्त वैभव शुक्ला के साथ दिल्ली में रहकर पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर रहा था। इसके अलावा छोटा बेटा निखिल और बेटी निधि भी पढ़ाई कर रहे हैं। दिल्ली में पीसीएस की तैयारी करने वाला अखिल आखिरी बार होली पर यहां आया था, जिसके बाद सोमवार को उसका शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। मां बेटे का शव देखकर बेहोश हो गईं। मंगलवार की सुबह अखिल के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। यह सवाल अभी बना हुआ है कि अखिल की मौत का कारण क्या है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है लेकिन परिवार वालों को अभी रिपोर्ट नहीं मिली है।
विज्ञापन

बदरपुर में नाश्ता कर मेट्रो में अकेला हुआ था सवार
मृतक के पिता राजेंद्र सिंह ने बताया कि 10 अप्रैल को अखिल अपने दोस्त से मिलने के लिए बदरपुर मेट्रो स्टेशन से दिन में डेढ़ बजे सवार हुआ था। इससे पहले उसने कुछ दोस्तों के साथ नाश्ता किया था। मेट्रो में सफर के दौरान रास्ते में मंडी हाउस स्टेशन पर उसकी तबियत बिगड़ गई और उल्टियां होने के बाद वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसे सुरक्षा गार्डों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि अगले स्टेशन पटेलनगर पर उसे दोस्त से मिलना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने फोन कर पिता को दी सूचना
घटना वाले दिन 10 अप्रैल को अखिल के मोबाइल से ही पहले किसी ने राजेंद्र सिंह के मोबाइल पर फोन कर अखिल की हालत खराब होने की सूचना दी। इसके कुछ देर बाद दिल्ली की यमुना बैंक थाना पुलिस ने उन्हें फोन कर गंभीर हालत की सूचना देते हुए फौरन दिल्ली बुलाया था।
दोस्त को फोन किया तो वह रायबरेली में था
अखिल की तबियत खराब होने की सूचना मिलने पर परेशान हाल राजेंद्र सिंह ने फौरन उसके रूम मेट और दोस्त वैभव शुक्ला को फोन लगाया तो उधर से जवाब मिला कि वह किसी काम से रायबरेली गया है। इसके बाद राजेंद्र सिंह ने दिल्ली में ही रहकर पढ़ाई कर रही अपनी बेटी निधि सिंह को फोन कर अस्पताल पहुंचने के लिए कहा।

सोने की अंगूठी, चेन, मोबाइल मिला पर बटुआ गायब
अखिल के साथ हुए वाकये को लेकर जहरखुरानी की आशंका जताई जा रही है, लेकिन उसके पास से सोने की अंगूठी, चेन और मोबाइल मिला है। इससे जहरखुरानी की बात परिवार वालों के गले नहीं उतर रही है। हालांकि उसका बटुआ गायब है। मृतक के पिता राजेंद्र सिंह भी बड़े बेटे की असमय मौत से बेहद गमगीन हैै। उन्होंने बताया कि अभी मामले में तहरीर नहीं दी है। जल्द ही दिल्ली जाकर तहरीर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed