{"_id":"593bfe734f1c1bc4088b4642","slug":"the-woman-who-went-away-with-the-collision-of-the-tempo","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो की टक्कर से मासूम के साथ दूर जा गिरी महिला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेंपो की टक्कर से मासूम के साथ दूर जा गिरी महिला
अमर उजाला ब्यूरो बेलरायां।
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
बाइक पर सवार होकर पति के साथ जा रही थी महिला
बेलरायां-कडिय़ा मार्ग पर हुआ हादसा
गांव डांगा से सवारियां भरकर बेलरायां आ रहे एक टेंपो ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज हुई की बाइक पर सवार महिला अपने छह माह के बच्चे के साथ दूर जा गिरी। हादसे में चालक समेत घायल हुए तीनों लोगों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली तिकुनियां के गांव बदालपुरवा निवासी रामाशीष अपनी पत्नी अनीता और छह माह के मासूम बच्चे को लेकर बेलरायां की ओर आ रहा था। बेलरायां-कड़िया मार्ग पर डांगा के निकट सवारियां लेकर बेलरायां आ रहे टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज हुई की बाइक पर सवार महिला गोद में लिए मासूम बच्चे के साथ दूर जा गिरी। हादसे के बाद हड़कंप मच गया। हादसे में बाइक चालक भी घायल हो गया। मौके पर एकत्र हुए राहगीरों ने तीनों घायलों को बेलरायां के एक अस्पताल में भर्ती कराया है।
डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई न होने से रोष
प्रतिदिन फर्राटा भरने वाले डग्गामार वाहनों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने से लोगों में रोष है। लोग इसके लिए पुलिस और प्रशासन को दोषी ठहरा रहे हैं। लोगों का कहना है कि डग्गामार वाहनों से पुलिस अवैध रूप सेे रुपये वसूल करती है। इसलिए पुलिस इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।