{"_id":"6aaaef801eb09e25c70bc32d","slug":"an-illegal-firecracker-factory-was-operating-inside-a-closed-hatchery-karnal-news-c-18-knl1018-993122-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बंद हेचरी में चल रही थी अवैध पटाखा फैक्टरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बंद हेचरी में चल रही थी अवैध पटाखा फैक्टरी
विज्ञापन
कार्रवाई के दाैरान पुलिस टीम को मौके पर मिली पटाखों की 90 पेटियां । प्रवक्ता
करनाल। सीआईए-3 की टीम ने बंद हैचरी में चल रही अवैध पटाखा फैक्टरी पर कार्रवाई की। दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने मौके से 90 पेटियां तैयार पटाखे और करीब 3 क्विंटल पटाखे बनाने का कच्चा माल बरामद किया। इसमें करीब 2.40 क्विंटल गंधक और 47 किलो पोटाश है।
सीआईए-3 प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि गांव मोहिद्दीनपुर स्थित खाली मुर्गी फार्म में बिना किसी वैध लाइसेंस एवं परमिट के अवैध रूप से पटाखे तैयार किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद कार्रवाई की। मौके से मुर्गी फार्म मालिक कुलदीप निवासी उत्तम नगर और साहिर निवासी कैराना उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। आरोपी कोई लाइसेंस अथवा परमिट प्रस्तुत नहीं कर सके। बिना लाइसेंस चल रही फैक्टरी में दर्जनभर लोग काम कर रहे थे। इनमें बच्चे भी थे।
उन्होंने बताया कि थाना सदर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि गांव में लंबे समय से बंद पड़ी हैचरी के परिसर का इस्तेमाल पटाखे बनाने के लिए किया जा रहा था। पुलिस टीम मौके पर पटाखे तैयार होने के बाद डिब्बों में पैक किए हुए मिले। पटाखे खुले में पड़े थे।
-- -- --
जून में पकड़ा था अवैध गोदाम
06 जून 2026 को करनाल जिले में पटाखों के असुरक्षित भंडारण और बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने अवैध पटाखा गोदाम का भंडाफोड़ कर बड़ी मात्रा में पटाखे जब्त किए थे। कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था।
24 फरवरी 2021 को करनाल जिले के घोघड़ीपुर गांव के पास एक पटाखा फैक्ट्री में मशीन से निकली चिंगारी के कारण जोरदार धमाका हुआ था। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गए थे।