{"_id":"6aaaf033c46c15831e089ede","slug":"jewelry-and-cash-worth-10-lakh-stolen-after-breaking-into-a-shiksha-mitras-house-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-162598-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: शिक्षामित्र के घर ताला तोड़कर 10 लाख के जेवर और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: शिक्षामित्र के घर ताला तोड़कर 10 लाख के जेवर और नकदी चोरी
विज्ञापन
फोटो-52-जांच करने पहुंचे एसपी व डाॅग स्क्वायड। संवाद
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास इलाके में शिक्षामित्र के घर का ताला तोड़कर चोर करीब 10 लाख रुपये के जेवर और 10 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी पर एसपी अभिमन्यु मांगलिक मौके पर पहुंचे और जांच की। उन्होंने पुलिस को जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए।
लखनऊ बाईपास के पीछे संतोष पटेल का घर है। उनकी पत्नी अभिलाषा पटेल हथगाम ब्लॉक में शिक्षामित्र हैं। संतोष ने बताया कि बुधवार को बेटा स्कूल गया था। वह दोपहर करीब दो बजे पत्नी को स्कूल से लेने स्कूटी से गए थे। लौटकर घर पहुंचे तो गेट का ताला टूटा मिला। अंदर कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का लॉकर तोड़कर चोर करीब 10 लाख रुपये के जेवर और 10 हजार रुपये नकद ले गए।
सूचना पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाॅड मौके पर पहुंचा। डॉग आसपास के क्षेत्र में घूमता रहा, लेकिन पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला। एसपी ने मौके पर मिले साक्ष्यों के संबंध में कोतवाल से जानकारी ली। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।