फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The two young men missing four Dinoen

चार दिनोें से दो युवक लापता

Mon, 25 May 2015 05:57 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 25 May 2015 05:57 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो युवक लापता हो गए हैं। काफी खोजबीन के बाद इनका सुराग नहीं मिला है, जिससे परेशान परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव भंसड़िया निवासी बालगोविंद का 19 वर्र्षीय पुत्र नागेंद्र वर्मा शहर स्थित संतोष फार्मा एजेंसी पर काम करता था। परिवार वालों के मुताबिक 22 मई 2015 को वह मेला मैदान स्थित धर्मकांटा पर किसी से मिलने गया था, जिसके बाद से वह नहीं लौटा। परिवार वालों ने उसकी काफी खोजबीन की और उसके मोबाइल पर कांटेक्ट करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। लिहाजा परिवार वालों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है, जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सीओ सिटी एमपी सिंह ने बताया कि सर्विलांस के जरिए युवक के मोबाइल की लोकेशन लखनऊ में मिली है। जल्द ही उसका पता लगा लिया जाएगा।

उधर, धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के गांव तमनदारपुरवा निवासी 26 वर्र्षीय योगेश यादव भी बाइक समेत 22 मई से लापता है। उसके दोनों मोबाइल नंबर स्विच आफ जा रहे हैं। परिवार वालों के मुताबिक योगेश 22 मई को अपने परिवार के ही कुलदीप को पेपर दिलाने लखीमपुर आया था। वाईडी कॉलेज में पेपर देने के बाद कुलदीप बाहर आया तो उसे योगेश नहीं मिला। उसके दोनों मोबाइल नंबर स्विच आफ हैं। इसके बाद कुलदीप वापस गांव पहुंचा, लेकिन योगेश वहां भी नहीं पहुंचा था। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed