फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The two sides fight fiercely, two injured

दो पक्षों में जमकर मारपीट, दो घायल 

Mon, 08 Aug 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  तिकुनियां।
अमर उजाला ब्यूरो  तिकुनियां। Updated Mon, 08 Aug 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
The two sides fight fiercely, two injured
पीटा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
- एक घायल की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
- एक पक्ष की ओर से पुलिस ने दर्ज की एनसीआर 

ग्राम इंदरनगर निवासी जसवीर सिंह और कटान पीड़ित ग्राम सूरतनगर निवासी ओमप्रकाश के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों घायल हो गए। घायल जसवीर सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया है। पुलिस ने जसवीर की ओर से दूसरे पक्ष के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है।

ग्राम सूरतनगर में दो लोगों से विवाद हो रहा था। एक पक्ष की सूचना पर जसवीर सिंह सहित कुछ लोग शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे गांव पहुंचे। जहां गांव निवासी ओमप्रकाश और जसवीर सिंह में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में जसवीर सिंह का सिर फट गया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। ग्राम प्रधान प्रगट सिंह ने लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह से मामला शांत कराया और घायल जसवीर सिंह को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने जसवीर सिंह की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर उसे पीएचसी तिकुनियां में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर ओमप्रकाश ने ग्राम प्रधान के भाई साबा सिंह बिट्टू सिंह सहित करीब आधा दर्जन लोगों पर दोबारा लाठी डंडों से उसकी और पत्नी-बच्चों की पिटाई करने की तहरीर पुलिस को दी है। घटना को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है। ग्राम प्रधान प्रगट सिंह ने बताया शराब पीकर गांव के दो पक्ष आपस में गाली गलौज कर रहे थे। इस बीच ओमप्रकाश एक पक्ष का साथ देते हुए विवाद में शामिल हो गए। जिसके चलते दोनो पक्षों की बीच मारपीट हुई है। कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। जसवीर सिंह की ओर से एनसीआर दर्ज की गई है, जबकि दूसरे पक्ष की तहरीर की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed