{"_id":"b047082f3c28c11b395456d84addeba3","slug":"the-two-house-fires-charred-burnt-cow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से दो घर जले, गाय झुलसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से दो घर जले, गाय झुलसी
बांकेगंज।
Updated Sat, 30 Jan 2016 07:39 PM IST
विज्ञापन
निकटवर्ती ग्राम रमतलिया में शुक्रवार रात एक बजे रघुनंदन के घर में पड़े छप्परों में अचानक आग लग गई। इससे घर में रखा उसका सारा सामान जलने के अलावा खूंटे में बंधी गाय झुलस गई। आग की लपटों से पड़ोसी कुंभकरण के घर पर पड़े छप्पर भी जलने लगे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घर में अचानक लगी आग से रघुनंदन के घर में रखा कीमती सामान, रजाई गद्दे, पांच हजार रुपये नकद जल कर राख हो गए। आग की तेज लपटों से खूंटे में बंधी उसकी गाय भी झुलस गई। आग की तेज लपटों से पड़ोसी कुंभकरण का छप्पर भी धू-धू कर जलने लगा, इससे उसके घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ितों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान वीरेन्द्र कुमार भार्गव सहित तहसील कर्मियों को दी है।