फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The secret of the bomb attack on church twine intact

चर्च पर हुए सुतली बम से हमले का रहस्य बरकरार

Mon, 19 Sep 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 19 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
The secret of the bomb attack on church twine intact
church - फोटो : amar ujala
48 घंटे बीते, किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची पुलिस
विज्ञापन

एसपी बंगले के पास स्थित चर्च पर सुतली बम किसी शरारती तत्व ने फेंका या फिर हमला सुनियोजित तरीके से हुआ था। पुलिस इस रहस्य से 48 घंटे बाद भी पर्दा नहीं हटा सकी है। 

बता दें कि शनिवार की रात किसी ने पुराने एसपी बंगले के पास स्थित क्राइस्ट चर्च पर सुतली बम फेंक दिया था, जिससे चर्च की खिड़कियों में लगे शीशे और लोहे की पत्तियां टूट गईं थी। हमले की खबर से शहर में तनाव व्याप्त हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम-एसपी मौके पर पहुंचे और नाराज लोगों को समझा बुझाकर किसी तरह शांत कराया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। एसपी ने खुलासे के लिए स्वॉट टीम को भी लगाया है। पुलिस की टीमें हमला सुनियोजित था, किसी शरारती तत्व द्वारा किया गया या फिर चर्च को लेकर चल रहे विवाद को लेकर तो नहीं हुआ। इन तीनों बिंदुओं पर जांच कर रही है, लेकिन 48 घंटे की जांच के बाद भी पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। एसपी अखिलेश चौरसिया का कहना है कि जांच में अब तक कोई ऐसे तथ्य सामने नहीं आए हैं जिनसे पुलिस को सही दिशा मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed