{"_id":"5741f5cb4f1c1b7818690b13","slug":"the-rape-and-murder-of-eight-innocent","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ वर्ष की मासूम की रेप के बाद हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ वर्ष की मासूम की रेप के बाद हत्या
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 22 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : अरम उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शव को कुएं में फेंककर फरार हो गया आरोपी
गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रात सवा दस बजे स्टेट हाइवे किया जाम
आरोपी के पिता को ग्रामीणों ने पीटा, उसकी निशानदेही पर शव कुएं से बरामद
थाना सदर क्षेत्र के शहर से सटे एक गांव में एक युवक ने आठ साल की बच्ची से रेप करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी के पिता की निशानदेही पर ग्रामीणों शव को कुएं में देखा और पुलिस को फोन किया। रात करीब पौने ग्यारह बजे पुलिस मौके पर पहुंच कर कुएं में उतरा रहे शव को निकालने की कोशिश कर रही थी। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई थी। आरोपी मोहन (25 वर्ष) की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुस्साए गांव वालों ने स्टेट हाइवे जाम कर दिया है। पुलिस उन्हें समझा रही है।
बच्ची के परिवारवालों ने बताया कि मोहल्ले में कुछ दूर बच्ची की मौसी रहती हैं। शाम करीब चार बजे बच्ची उनके यहां गई थी। शाम करीब पांच बजे वह वापस आ रही थी। रास्ते में उसे आरोपी मोहन पुत्र भल्लू मिल गया। वह बच्ची को आम दिलाने के बहाने घर से करीब आधा किलोमीटर दूर बाग में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ रेप किया और गला दबाकर हत्या करने के बाद उसका शव कुएं में फेंक दिया। परिवार वालों ने बताया कि रेप के बाद आरोपी के कपड़ों पर काफी खून लग गया था। गांव वालों ने उसे देखा। आरोपी जब अपने घर गया तो उसके घर में भी पूछताछ हुई तो उसने अपने पिता से सबकुछ बता दिया।
इधर, बच्ची के नहीं मिलने पर देर शाम खोजबीन शुरू हुई। इसी बीच घरवालों को ग्रामीणों से पता चला कि मोहन को खून सने कपड़े के साथ उसके घर जाते देखा है। इस पर बच्ची के घरवाले ग्रामीणों के साथ आरोपी मोहन के घर जा पहुंचे। घरवालों को आता देख मोहन भाग गया। ग्रामीणों ने उसके पिता भल्लू को पकड़ लिया और पीटने लगे। बकौल ग्रामीण, भल्लू ने बताया कि उसके बेटे ने रेप करने के बाद बच्ची की हत्या कर दी और शव को बाग के कुएं में फेंक दिया। इसके बाद ग्रामीण बाग के कुएं के पास गया। कुएं में शव उतराता दिखा। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पहुंचने के बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया। रात करीब पौने ग्यारह बजे फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। समाचार लिखे जाने तक गुस्साए ग्रामीणों ने स्टेट हाइवे जाम कर दिया था। पुलिस उन्हें समझा रही थी।