फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The lawsuit was filed by the relatives of the feast took Usmani

उस्मानी के रिश्तेदार ने खिलाई दावत तो दर्ज हुआ मुकदमा

Mon, 12 Oct 2015 11:32 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 12 Oct 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
The lawsuit was filed by the relatives of the feast took Usmani
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले पुलिस कप्तान अखिलेश चौरसिया काफी सख्त दिखे। देर रात तक छापेमारी कर मतदाताओं को प्रलोभन देकर दावतें खिलाने वाले रसूखदारों पर आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज करा दी। उन्होंने उप्र युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक आरए उस्मानी के साले रिजवान उस्मानी पर भी मतदाताओं को प्रलोभन देकर दावत खिलाने पर थाना फूलबेहड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि सुंदरवल स्थित फूलबेहड़ चतुर्थ के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी रिजवान अंसारी के मुख्य कार्यालय पर मतदाताओं को दावत खिलाई जा रही थी। उन्होंने खुद लोगों को दावत खाते पकड़ा और चौकी इंचार्ज सुंदरवल संजय सिंह की ओर से रिपोर्ट दर्ज करा दी। एसपी ने बताया कि उधर सीओ गोला एसी श्रीवास्तव और एसओ भीरा बृजराज यादव ने भीरा में बिजुआ प्रथम सीट से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अवध किशोर जायसवाल को मतदाताओं को दावत खिलाते पकड़ा। प्रत्याशी ने दोनों अधिकारियों को अपना परिचय लखनऊ से प्रकाशित एक अखबार के ब्यूरो चीफ का दिया, लेकिन उनके सख्त निर्देश के कारण एफआईआर दर्ज की गई। इसी तरह कोतवाली गोला के रजागंज कस्बे में जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी जहीर अहमद ने बिना अनुमति चुनाव कार्यालय खोल रखा था, इन पर भी कोतवाली गोला में रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

ममरी। हैदराबाद थाना पुलिस ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर बगैर अनुमति पत्र के वाहन चलाने के मामले में कुंभी गोला वार्ड द्वितीय और तृतीय के चार जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के वाहन सीज कर उनके समर्थकों के 65 दोपहिया वाहनों का चालान एमबीएक्ट में काट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंद्राबाद। थाना नीमगंाव पुलिस ने पंचायत चुनाव में बिना अनुमति लिए एक प्रत्याशी का प्रचार कर रही बोलेरो को सीज किया है। एसओ बृजेंद्र सिंह ने बताया कि वह विशाल गौड़ और रामेंद्र यादव के साथ चेकिंग कर रहे थे, इसी दौरान ग्राम घुंसी में एक बोलेरो प्रचार में लगी दिखाई दी। पूछताछ करने पर प्रचार अनुमति पत्र नहीं मिला, इस पर वाहन सीज किया गया है।
कार्यालय सीज कर बर्तन, टेंट और चश्मे कब्जे में लिए
पुलिस ने उम्मीदवार रिजवान उस्मानी के सुंदरवल स्थित कार्यालय से भारी मात्रा में पका और अधपका भोजन, भोजन सामग्री, बर्तन, टेंट और चुनाव निशान दर्शाने का रखे भारी मात्रा में चश्मे जब्त कर लिए।

उपाध्यक्ष, उप्र युवा कल्याण परिषद आरए उस्मानी ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी रिजवान उस्मानी उनके साले हैं। चुनाव कार्यालय पर पुलिस के छापे और मुकदमा दर्ज होने जैसी कोई जानकारी उन्हें नहीं है। हो सकता है कि पुलिस को कोई भ्रम हो गया हो, फिलहाल प्रलोभन देने और दावत खिलाने का कोई औचित्य नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed