फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The land in dispute firing A serious , five injured

भूमि विवाद में फायरिंग से एक गंभीर, पांच घायल

Wed, 10 Jun 2015 12:03 AM IST
धौरहरा
धौरहरा Updated Wed, 10 Jun 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
The land in dispute firing A serious , five injured
क्षेत्र के गांव तुलसीरामपुरवा में घूरे की जमीन पर कब्जेदारी को लेकर एक ही परिवार के लोग आपस में भिड़ गए। पहले लाठी-डंडे से पीटा, जिसके फायरिंग हुई। इसमें एक पक्ष का एक व्यक्ति गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य पांच लोग भी घायल हुए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तुलसीरामपुरवा गांव में एक ही परिवार के सगे चचेरे भाइयों के बीच परिवार के ही रामनरेश की विधवा पत्नी की घूरे की जमीन पर कब्जा जमाने को लेकर विवाद था। इसी को लेकर मंगलवार को बलराम शुक्ला और दूसरे पक्ष के मुकेश आपस में भिड़ गए, जिसमें जमकर लाठी डंडे चले। इसमें अमन, रवींद्र, महेश, उमेश और मुकेश को चोटें आई हैं। तभी दूसरे पक्ष के मुकेश ने तमंचे से फायर कर दिया, जो 42 वर्षीय बलराम शुक्ल के पेट में लगा। गोली लगने से बलराम मौके पर ही गिर गया। बलराम को छटपटाता देख दूसरे पक्ष के लोग फरार हो गए। बलराम के परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल बलराम को सीएचसी धौरहरा भेजा, जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने बलराम की बहू की तहरीर पर हत्या के प्रयास का मामला पांच लोगों के खिलाफ  दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed