{"_id":"57f3e9814f1c1b8d322708ea","slug":"the-knife-struck-the-young-man-injured-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक को चाकू मारकर युवक ने किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक को चाकू मारकर युवक ने किया घायल
अमर उजाला ब्यूरो/शारदानगर (खीरी)।
Updated Tue, 04 Oct 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
injured
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी की ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पीटा
शिक्षक ने आरोपी को चोरी के सामान के साथ था पकड़ा
शारदानगर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव उर्सियापुरवा में सेंध लगाकर चोरों ने गांव निवासी शिक्षक अनिल गुप्ता के घर से लाखों का सामान चोरी कर लिया। चोरी के कुछ देर बाद जागे अनिल ने ग्रामीणों के साथ खोजबीन की। तलाश के दौरान शिक्षक ने सामान ले जाते एक आरोपी को दबोच लिया, जिस पर आरोपी ने चाकू से शिक्षक पर कई ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए, जिससे वह घायल हो गया। हालांकि ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। घायल शिक्षक और आरोपी चोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए आरोपी के तीन अन्य साथी 40 हजार रुपये और करीब एक लाख के जेवर चोरी कर ले जाने में कामयाब रहे। पुलिस ने घायल शिक्षक के भाई की तहरीर पर दो लोगों को नामजद कर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने भर्ती आरोपी को पुलिस कस्टडी में ले लिया है।
गांव उर्सियापुर निवासी शिक्षक अनिल गुप्ता ने बताया कि सोमवार की रात वह परिवार समेत छत पर सो रहे थे। चोरों ने दीवार में नकब लगा दी और घर में घुस गए। चोर घर में रखे तीन बड़े बक्से चोरी कर ले गए। सुबह करीब 4.30 बजे उनकी आंख खुली और जब वह छत से उतरकर नीचे पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। जिस पर उन्होंने शोर मचाया। शोर पर तमाम ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों के साथ शिक्षक ने चोरों की तलाश शुरू की। इस दौरान गांव के बाहर स्थित एक खेत में दो युवकों को घुसते देख लिया। जिस पर उन्होंने चोरी के कुछ जेवरों समेत भाग रहे थाना धौरहरा के गांव करहुंवा निवासी छोटू को दबोच लिया, जबकि उसका दूसरा साथी भाग निकला। आरोप है कि छोटू ने छुड़ाकर भागने के प्रयास में शिक्षक पर एक-एक कर चाकू से छह प्रहार किए, जिससे शिक्षक अनिल गुप्ता घायल हो गए। चीख पर गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और भाग रहे छोटू को दबोच लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई की और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक और आरोपी युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर गन्ने के खेत से पुलिस ने तीनों बक्से बरामद कर लिए हैं, हालांकि बक्सों से 40 हजार रुपये और करीब एक लाख के जेवर गायब मिले। एसएसआई जयप्रकाश ने बताया कि घायल शिक्षक के भाई सत्यप्रकाश की तहरीर पर गांव निवासी रंजीत और करहुंवा निवासी छोटू को नामजद कर दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती आरोपी को कस्टडी में ले लिया है।