फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The injured were aged instant hit on the head with bamboo

सिर पर बांस से ताबड़तोड़ प्रहार कर वृद्ध को किया घायल

Wed, 16 Dec 2015 07:30 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 16 Dec 2015 07:30 PM IST
विज्ञापन
The injured were aged instant hit on the head with bamboo
महेवागंज में बुधवार को नदी किनारे घूमने गए वृद्ध के सिर पर एक युवक ने बांस से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावर वृद्ध के सिर से निकले खून को चाट रहा था, तभी लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि हमलावर ने वृद्ध की आंख निकालने का भी प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर आरोपी हमलावर को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जो शहर के मोहल्ला ईदगाह का निवासी है। इधर, लोगों ने तख्त और रस्से से बेरिकेडिंग कर सड़क जाम कर दी और जमकर हंगामा काटा। भीड़ में शामिल अराजक तत्वों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव भी किया।  
विज्ञापन

महेवागंज निवासी 60 वर्षीय लोकई उर्फ इब्राहिम बुधवार को उल्ल नदी के किनारे टहलने गया था। वहां पर एक युवक ने बांस से वृद्ध के सिर पर ताबड़तोड़ कई प्रहार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया। इस दौरान उधर से निकले ग्रामीणों ने देखा कि एक युवक जिसने कपड़े नहीं पहन रखे थे, वह जमीन पर पड़े वृद्घ के सिर से निकल रहे खून को चाट रहा था। इस पर लोगों का हुजूम मौके पर उमड़ पड़ा, जिसके बाद लोगों ने आरोपी हमलावर की जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी पाकर परिवार वाले पहुंचे और गंभीर रूप से घायल वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लोगों की पिटाई से बेदम हो चुके आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी की पहचान मोहल्ला ईदगाह निवासी गुल्लू उर्फ इब्राहिम के तौर पर हुई है, जो मनोरोगी बताया जा रहा है। इसके बाद किसी ने वृद्ध की मौत की अफवाह फैला दी, जिससे लोग और उत्तेजित हो गए और सड़क पर जाम लगा दिया। भीरा-शारदानगर  रोड पर वाहनों की कतार लग गई। कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव मौके  पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया। फिर भी कुछ लोग मामले को तूल देने पर तुले रहे तो पुलिस ने डंडा फटकार कर भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस ने घायल वृद्ध के पुत्र छोटे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

--
तो ऐसे बिगड़ा मामला
सिंगारपुर रोड स्थित कंजड़ बस्ती के छोर पर उल्ल नदी के किनारे श्मशान है। कस्बा निवासी सब्जी विक्रेता लोकई उर्फ इब्राहिम बुधवार को उल्ल नदी किनारे टहलने गया था। श्मशान के पास पहले से ही बैठे एक युवक ने लोकई के सिर पर बांस के डंडे से हमला कर दिया। इसके बाद किसी धारदार वस्तु से शरीर पर कई वार कर दिए। लोगों का आरोप है कि हमलावर ने आंखें भी निकालने का प्रयास किया। इस बीच उधर से गुजर रहे किसी ग्रामीण की नजर पड़ गई। उसने दौड़कर यह बात बस्ती वालों को बताई। लोग मौके पर पहुंचे। भीड़ ने हमलावर को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। इस बीच घटनास्थल के पास कुछ तस्वीरों और किताबों के मिलने पर हमलावर के तांत्रिक होने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी युवक मनोरोगी है। तंत्र-मंत्र की बात अफवाह है। भीड़ की पिटाई से आरोपी भी घायल हुआ है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसके ठीक होते ही पूछताछ की जाएगी।
-दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव, शहर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed