{"_id":"57050c244f1c1b484cc811a5","slug":"the-injured-man-was-killed-in-a-dispute-over-the-way-the-shovel","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के विवाद में युवक को फावड़ा मारकर जख्मी किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ते के विवाद में युवक को फावड़ा मारकर जख्मी किया
ब्यूरो/मझगईं।
Updated Wed, 06 Apr 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
सीएचसी में कराया गया भर्ती, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
चौरी गांव में खेत के रास्ते के विवाद के चलते कुछ लोगों ने एक युवक के सिर पर फावड़ा मारकर उसे लहुलुहान कर दिया। जख्मी युवक को पलिया सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
चौकी के गांव चौरी निवासी रामकुमार और सियाराम के बीच काफी समय से खेत के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। रास्ते को लेकर अक्सर दोनों पक्षों में झगड़ा होता रहता था। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते बुधवार को लघुशंका के लिए जा रहे रामकुमार के 26 वर्षीय छोटे भाई रामकिशोर को रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने पहले तो जमकर पीटा और फिर उसके सिर में दो बार फावड़ा से वार किए और फिर वे मौके से फरार हो गए। फावड़ा लगने से रामकिशोर लहुलुहान होकर वहीं गिर गया। जख्मी युवक के परिवार वाले उसे पलिया थाने ले गए। पुलिस ने युवक को सीएचसी में भर्ती कराकर रामू, विनोद, इंद्रकुमार, सरवन आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।