{"_id":"6af34954ed373ee0580a8e7c","slug":"an-inmate-held-in-the-district-jail-died-while-undergoing-treatment-at-the-district-hospital-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-170524-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जिला कारागार में निरुद्ध बंदी की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जिला कारागार में निरुद्ध बंदी की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला कारागार में निरुद्ध लूट व हत्या के आरोपी एक विचाराधीन बंदी की मंगलवार को जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। सुबह अचानक सीने में तेज दर्द, पसीना और घबराहट की शिकायत पर उसे जेल अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया था, जहां डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसने दम तोड़ दिया। मौत का प्राथमिक कारण दिल का दौरा पड़ना माना जा रहा है।
कारागार अधीक्षक कोमल मंगलानी ने बताया कि बंदी समीरा उर्फ समीर (34) निवासी गांव मुकेरा, थाना सलेमपुर वर्ष 2021 से जिला कारागार में निरुद्ध था। मंगलवार सुबह उसने बैरक में अचानक सीने में तेज दर्द, बेचैनी और अत्यधिक पसीना आने की बात कही। साथी बंदियों की सूचना पर जेल के चिकित्सकों ने कारागार अस्पताल में उसका प्राथमिक उपचार किया। हालत में सुधार न होने और स्थिति नाजुक देख जेल प्रशासन ने सुरक्षा घेरे में एंबुलेंस से उसे तत्काल जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों की टीम ने उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर में उसकी सांसें थम गईं।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, समीरा वर्ष 2021 में थाना गुलावठी क्षेत्र में हुई एक लूट और हत्या की वारदात में नामजद था। घटना के बाद थाना सलेमपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया था। जेल अधीक्षक ने बताया कि बंदी की मौत की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों, न्यायिक मजिस्ट्रेट और उसके परिजनों को दे दी गई है। नियमानुसार मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सटीक वजह स्पष्ट होगी। पोस्टमार्टम की विधिक प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।