फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The grand finale of summer camp

धूमधाम से हुआ समर कैंप का समापन

Thu, 23 Jun 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ। Updated Thu, 23 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
The grand finale of summer camp
summer camp - फोटो : amar ujala
प्रशिक्षणार्थियों ने किया प्रतिभा प्रदर्शन, हुए पुरस्कृत
विज्ञापन

सेंटर फार अर्बन एंड रूरल डेवलपमेंट द्वारा कराये गए समर कैंप का बड़ी धूमधाम से समापन हुआ है। समापन समारोह में प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभा प्रदर्शन किया। जिन्हें अतिथियों ने पुरस्कृत किया है।
कृषक इंटर कालेज के बालिका विभाग में कर्ड के समर कैंप के समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम आकाशदीप ने दीप जलाकर किया। बालिकाओं ने स्वागत गीत गाया। समारोह के चकाचौंध भरे मंच पर समर कैंप के प्रशिक्षणार्थियों ने  इंग्लिश स्पीकिंग, नृत्य, मेंहदी, रैंप शो, बालिकाओं ने विभिन्न रूपों में सजकर ब्यूटीशियन और फैशन के दौर में कैटवाक, ऐरोबिक के प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया, साथ ही श्री गणेश और कछुआ की मूर्ति कुछ मिनट में बनाकर वाहवाही लूटी। कालेज परिसर में प्रशिक्षणार्थियों द्वारा सिलाई कढ़ाई, क्राफ्ट के मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई, जिसका अतिथियों ने अवलोकन कर सराहना की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि नगर के बच्चों में प्रतिभाएं कूट कूटकर भरी हैं। जिन्हें सांसद के प्रयासों और समर कैंप के माध्यम से तराशने, निखारने का काम किया जा रहा है, जो सराहनीय है। बच्चे न केवल गर्मी की छुट्टियों का सदुपयोग करते हैं, बल्कि हुनर सीखकर आगे बढ़ते हैं। सांसद ने  प्रशिक्षकों और प्रशिक्षणार्थियों को प्रोत्साहित किया। साथ ही अतिथियों ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। संचालन केशव अग्रवाल और डॉ यदुलेश मुरारी सक्सेना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, सीओ अनुराग  रंजन, डिप्टी सीएमओ रविंद्रनाथ वर्मा, हादी हसन खां, इफ्तियार खां गुड्डू, डॉ वी कुमार, प्रधानाचार्य सुमतिनारायन दीक्षित, अतुल पुरवार, रमेश शुक्ल,  कोतवाल एसएन द्विवेदी, नरायनलाल वर्मा, ललित विश्वास, राजीव तोमर, डॉ  आशुतोष गुप्ता, अरुण, मनीष, सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed