फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The father-son died in a road accident

सड़क हादसे में पिता-पुत्र ने दम तोड़ा

Sat, 11 Feb 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिकंद्राबाद। 
अमर उजाला ब्यूरो सिकंद्राबाद।  Updated Sat, 11 Feb 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
The father-son died in a road accident
माौत - फोटो : अमर उजाला
गोला-कस्ता मार्ग पर हुआ हादसा, खंभे से टकरा गई थी ट्रैक्टर-ट्रॉली 
विज्ञापन

वरीक्षा कार्यक्रम में भाग लेकर वापस लौट रहे थे दोनों 

गोला-कस्ता मार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव जमौरा के पास अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में कोतवाली गोला के गांव अलियापुर निवासी युवक और उसके पुत्र ने दम तोड़ दिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब दो दर्जन से अधिक लोग सवार थे। सभी लोग एक वरीक्षा कार्यक्रम से घर वापस आ रहे थे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव अलियापुर निवासी श्रवण कुमार ने अपनी बहन की शादी थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव लालनपुर कलां से तय की है। शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर करीब दो दर्जन लोग वरीक्षा करने के लिए गांव लालनपुर गए थे। शनिवार की सुबह वापस आते समय जमौरा गांव के पास किसी वाहन को ओवरटेक करते समय चालक ट्रैक्टर नियंत्रण खो बैठा, जिससे अनियंत्रित हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली रोड के किनारे लगे बिजली खंभे से टकरा गई। हादसे में क्षतिग्रस्त हुए खंभे और तारों की चपेट में आकर उस पर सवार गांव अलियापुर निवासी राकेश कुमार(35) और उसका पुत्र करन सिंह(16), श्रवण कुमार, अवधेश, सुनील, सौरभ आदि घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। 
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज सिकंद्राबाद और एसओ आलोक मणि त्रिपाठी ने घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी मितौली भेजा, जहां डॉक्टर ने राकेश कुमार और उसके पुत्र को मृत घोषित कर दिया। उधर, जमौरा में हुए हादसे में पिता-पुत्र के मारे जाने की खबर जब उनके घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed