फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The driver of the bike could not Sgajta punk

चालक की सगजता से बाइक नहीं ले जा सके बदमाश

Fri, 18 Nov 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फरधान।
अमर उजाला ब्यूरो फरधान। Updated Fri, 18 Nov 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
The driver of the bike could not Sgajta punk
bike - फोटो : amar ujala
- नकदी, मोबाइल आदि लूटकर हुए फरार 
विज्ञापन

अलीगंज रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उल्ल नदी के पुल के पहले थाना क्षेत्र के गांव गनेशपुर निवासी अंसार अली की बाइक रोक कर लूटने की कोशिश की, लेकिन अंसार ने मौके की नजाकत देखकर बाइक की चाभी रोड किनारे खड़ी झाड़ियों में फेंक दी। इससे बाइक लुटने से तो बच गई, लेकिन पास से 1500 की नकदी समेत अन्य सामान लूट ले गए। 

गांव गनेशपुर निवासी अंसार अली फूलबेहड़ स्थित एक गैस एजेंसी पर काम करता है। 17 नवंबर की रात करीब आठ बजे वह बाइक से वापस आ रहा था। उल्ल नदी के पुल के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक रुकवा ली, जब तक तीनों बदमाश उसके पास आते इससे पहले बाइक बंद कर उसने चाभी झाड़ियों में फेंक दी। बदमाश असलहों के बल पर उसके पास 1500 रुपये, तीन मोबाइल, दो एटीएम कार्ड, आधार कार्ड लूट ले गए। बदमाशों ने एक बाइक और लूटने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण की सजगता से बाइक बच गई। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इंकार किया है। हफ्ते भर पहले लखीमपुर के सुभाष नगर कॉलोनी निवासी सुशील वर्मा के साथ भी इसी स्थान पर लूटपाट हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed