फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The death of the elderly in tiger attack

बाघ के हमले में बुजुर्ग की मौत

Fri, 08 Jul 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मैलानी/बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो/मैलानी/बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। Updated Fri, 08 Jul 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
The death of the elderly in tiger attack
tiger and bear
खेत में बकरी चराने गया था, जंगल किनारे मिला शव
विज्ञापन

दोनों टांगें गायब मिलीं, गर्दन पर भी हमले के निशान

बाघ के हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वह खेतों में बकरी चराने गया था। बुजुर्ग की दोनों टांगें गायब मिली हैं। गर्दन पर बाघ के हमले के निशान मिले हैं।
थाना क्षेत्र के खरेहटा गांव निवासी भोगन कश्यप (70) बृहस्पतिवार को जंगल किनारे खेतों में बकरियां चराने गए थे। शाम पांच बजे तक घर न लौटने पर भोगन के परिवारवालों को चिंता हुई। बेटा नरेश तथा साथी विश्राम उन्हें खोजने के लिए खेतों तक गए और रात करीब नौ बजे जंगल के किनारे पहुंचे तो खरेहटा बीट के कंपार्टमेंट-7 में भोगन का शव पड़ा दिखाई दिया। शव से थोड़ी दूर झाड़ियों में बैठा बाघ भी उन्हें दिखा।
विज्ञापन

नरेश ने बताया कि बाघ को देखकर शोर मचाया और फोन से घरवालों को सूचना दी। गांववाले तथा परिवारवाले फौरन मौके पर पहुंचे। शोरगुल करने पर बाघ मौके से भाग गया। ग्रामीण शव के पास पहुंचे तो गर्दन पर बाघ के हमले के निशान थे और दोनों टांगें गायब थीं। सूचना पाकर खरेहटा बीट के वन दरोगा सुदर्शन सिंह तथा वनरक्षक महेश कुमार मौके पर पहुंचे और विभागीय उच्चाधिकारियों को मामले की सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। भोगन की मौत से उनकी पत्नी उर्मिला तथा परिवारवालों का रोते-रोते बुरा हाल है। मैलानी नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता यादव भी भोगन के घर पहुंचीं तथा भोगन की पत्नी व घरवालों को सांत्वना दी तथा आर्थिक मदद भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed