फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three arrested, including the ringleader, for stealing trucks from Delhi and dismantling them in Punjab

Delhi NCR News: दिल्ली से ट्रक चुराकर पंजाब में काटते थे, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
- गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के वाहनों का पता लगाने के लिए जांच जारी
विज्ञापन

- गुलाबी बाग से ट्रक चोरी होने के बाद एएटीएस की टीम ने जांच शुरू की

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली से ट्रक चुराकर पंजाब में उनके पुर्जे बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का उत्तर जिला पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सरगना भारत (40) समेत शंभू महतो (36) और अमृतपाल सिंह (32) को गिरफ्तार कर चोरी के चार मामले सुलझाने का दावा किया। चोरी के ट्रक के कटे हुए पुर्जे पंजाब के पातड़ां स्थित गोदाम से बरामद किए गए हैं।
उत्तर जिला पुलिस उपायुक्त निहारिका भट्ट के अनुसार, 27 सितंबर को गुलाबी बाग इलाके से ट्रक चोरी होने के बाद एएटीएस (वाहन चोरी निरोधक दस्ता) की टीम ने जांच शुरू की।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, चोरी के बाद आरोपी ट्रक में लगा जीपीएस ट्रैकर निकालकर ले गए थे। ट्रक आउटर रिंग रोड, करनाल बाईपास, संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर और मुरथल से होते हुए सोनीपत के मल्हाना स्थित सीएनजी पंप पहुंचा। वहां फोनपे से भुगतान हुआ, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत को दिल्ली के निलोठी से पकड़ा गया। उसकी जानकारी पर शंभू महतो बिंदापुर से गिरफ्तार हुआ। दोनों ने चोरी का ट्रक पंजाब के अमृतपाल को बेचने की बात बताई। अमृतपाल को खनौरी मार्केट से पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर गोदाम से ट्रक के पुर्जे और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed