{"_id":"6ac90887faefb19e9a0b035d","slug":"motorcyclist-dies-after-being-hit-by-speeding-truck-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105598-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
गणेशपुर तिराहे पर हादसा, सीएचसी मवाना में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। गणेशपुर तिराहे पर शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बादक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार फलावदा थाना क्षेत्र के गांव गड़ीना निवासी ऋषिपाल के बेटे गोविंद (30) की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार, गोविंद शुक्रवार दोपहर को हस्तिनापुर अपने रिश्तेदारी से बाइक से मवाना की ओर जा रहा था। जैसे ही वह हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गणेशपुर तिराहे पर पहुंचा, तभी हस्तिनापुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना एंबुलेंस थाना पुलिस को दी। इसके बाद घायल गोविंद को उपचार के लिए सीएचसी मवाना पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ट्रक और बाइक को कब्जे में लेकर थाने के आई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गोविंद मजदूरी करता था। वह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है।
विज्ञापन
घटना के 40 मिनट बाद पहुंची एंबुलेंस
स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना की खबर के करीब 40 मिनट तक भी एंबुलेंस नहीं पहुंची तथा बाइक सवार सड़क पर ही तड़पता रहा। काफी देर बाद जब एंबुलेंस मौके पर पहुंची तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया।
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दी गई है तथा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया है जबकि चालक मौके से फरार हो गया है। जिसकी तलाश की जा रही हैं। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
-- -- -- -- -- --