फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bouncer murdered in a flurry of blows with an axe and a rod.

Delhi NCR News: कुल्हाड़ी और रॉड से ताबड़तोड़ वार कर बाउंसर की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
पल्ला थाना क्षेत्र के तिलपत गांव में वारदात, बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद हुआ था विवाद
विज्ञापन

आरोपियों ने खून साफ कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश भी की, 24 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र के तिलपत गांव में बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के विवाद में बाउंसर व पहलवान वली मोहम्मद (25) की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार रात झगड़ा सुलझाने पहुंचे वली को पड़ोसियों ने घेर लिया और कुल्हाड़ी, लोहे की रॉड व ईंटों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उसकी कमर और सिर पर ताबड़तोड़ वार किए।
गंभीर चोटों के कारण वली ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसका भाई तैय्यब गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपियों ने सबमर्सिबल चलाकर पानी से और झाड़ू लगाकर खून साफ करने की कोशिश की। पुलिस ने मृतक के परिजन के बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 24 लोगों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

मामा के यहां गृहप्रवेश कार्यक्रम में आया था वली
मृतक के मामा ताहिर के अनुसार, गांव में उनके नए घर के गृहप्रवेश का कार्यक्रम था। नूंह जिले के बीसरू गांव का वली करीब चार साल बाद उनके घर आया था। रात करीब आठ बजे पड़ोसी युवक की बाइक से ताहिर के भतीजे तैय्यब के बेटे को टक्कर लग गई। इसकी शिकायत करने पहुंचे परिवार के लोगों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी दौरान आरोपी साहिल और उसके परिजनों ने छतों से ईंटें बरसानी शुरू कर दीं। ईंट लगने से वली की मां जुबैदा के पैर में चोट आई, जबकि ताहिर भी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी बेरहमी...
कमर पर कुल्हाड़ी के तीन से चार इंच के कई गहरे घाव
आरोप है कि इसके बाद हमलावरों ने वली को घेरकर कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी से उसकी कमर पर करीब तीन से चार इंच के कई गहरे घाव हो गए। सिर पर भी कई वार किए गए। गंभीर रूप से घायल वली करीब 15 मिनट तक मौके पर तड़पता रहा और फिर उसकी मौत हो गई। उसका भाई तैय्यब गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती है।
छह सेकेंड में रॉड से सात से अधिक वार
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें सड़क पर गिरे वली पर आरोपी साहिल छह सेकेंड के भीतर सात से अधिक बार रॉड से वार करता दिखाई दे रहा है। वली बचने का प्रयास करता रहा, लेकिन हमला जारी रहा। वारदात देखकर गली में मौजूद महिलाएं डरकर घरों में छिप गईं। इसके बाद हमलावर मौके से भाग निकले।


अखाड़ा चलाकर बच्चों को सिखाता था कुश्ती
वली शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। वह कुश्ती का खिलाड़ी था और गांव में अखाड़ा चलाकर बच्चों को प्रशिक्षण देता था। स्थानीय दंगलों में हिस्सा लेने के साथ वह पार्ट टाइम बाउंसर का काम भी करता था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शव का बीके अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed