{"_id":"6ac908d46b417b54fb051e67","slug":"dgsdf-grnoida-news-c-491-1-rgh1003-11331-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गोली कांड के 48 घंटे बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी का खुलासा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गोली कांड के 48 घंटे बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी का खुलासा नहीं
विज्ञापन
- चार से पांच टीमों का किया गया था गठन, परिजनों से की गई थी पूछताछ
, सीसीटीवी फुटेज और लोकल इंटेलिजेंस का लिया गया सहारा
यमुना सिटी।
जेवर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर कस्बे में रंजिश में हिस्ट्रीशीटर इमरान (40) की गोली मारकर हुई हत्या में पुलिस अब तक आरोपियों का खुलासा नहीं कर सकी है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार से पांच टीमों का गठन किया था। साथ ही, साथ घटना स्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर छानबीन शुरू की गई थी। पुलिस टीम लगातार 36 घंटे से अधिक कई इलाकों में दबिश भी दी।
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने आरोपियों के परिजन और पीड़ित के परिजन से पूछताछ भी की। लोकल इंटेलिजेंस की मदद ली गई, जिसके बाद पुलिस को कुछ आरोपियों के ठिकाने का पता भी चला। गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग इलाके में दबिश देने पहुंची पुलिस टीम ने करीब चार से अधिक आरोपियों को हिरासत में भी लिया। उनसे सख्ती से पूछताछ भी की गई। मामले को लेकर जेवर थाना प्रभारी से संपर्क किया गया, तो उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी वाली बात अस्वीकार की।