{"_id":"871ffb5a167ca1c760382ae2d76ca088","slug":"the-couple-eat-up-twenty-thousand-atms-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति के एटीएम से उड़ाए बीस हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपति के एटीएम से उड़ाए बीस हजार
मैलानी।
Updated Wed, 17 Feb 2016 04:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के एक पान व्यवसायी और उसकी पत्नी के एटीएम से किसी ने 20400 रुपये निकाल लिए। एक हफ्ते बाद उन्हें इसका पता चला।
रेलवे स्टेशन के पीछे पान की दुकान करने वाले और मोहल्ला दामोदरपुर निवासी ललित कुमार ने बताया कि उसके पुत्र अभिषेक के मोबाइल पर सात फरवरी को खुद को स्टेट बैंक का अफसर बताते हुए किसी ने कहा कि लेनदेन न करने की वजह से उनका एटीएम बंद कर दिया गया है। यदि चालू कराना हो तो एक मैसेज भेज रहे हैं, उसका ओटीपी वन टाइम पासवर्ड बता देना।
अभिषेक के पास ही माता-पिता के मोबाइल भी रहते हैं, सो उसने दोनों के ओटीपी बता दिए। उसके हफ्ते भर बाद ललित के भाई राजीव के मोबाइल पर भी उसी तरह की कॉल आई, तो वह बैंक पहुंचा, तो बैंककर्मियों ने बताया कि वह फर्जी कॉल था। तब ललित भी बैंक पहुंचे। अपना तथा पत्नी का खाता चेक किया, तो पता चला कि ललित के खाते से 19 हजार और उनकी पत्नी रीना गुप्ता के खाते से 1400 रुपये सात फरवरी को ही निकाल लिए गए। बैंक कर्मियों के मुताबिक इस रकम से मुंबई में किसी ने क्रेडिट कार्ड से खरीदारी की है। यह सुनकर ललित के होश उड़ गए।